Betul Mandi News: मंडी में गंदगी का साम्राज्य: बजबजाती नालियों से उठती दुर्गंध, किसान और खरीदार परेशान

बजट के अभाव में सिर्फ छह आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे विशाल मंडी

Betul Mandi News: बैतूल। शहर की कृषि उपज मंडी इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का पर्याय बन गई है। मंडी परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जबकि नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। बारिश के कारण नालियों में जमा गंदगी सड़ने लगी है, जिससे उठ रही दुर्गंध के चलते लोगों का कुछ देर तक वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर रोजाना मंडी पहुंचने वाले किसानों, सब्जी व्यापारियों और आम खरीदारों पर पड़ रहा है।

यह मंडी जिले की प्रमुख कृषि उपज और सब्जी मंडी है, जहां प्रतिदिन हजारों किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं। वहीं सैकड़ों फुटकर सब्जी विक्रेता और आम नागरिक भी खरीदारी के लिए मंडी आते हैं। लेकिन बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में फैली गंदगी से न केवल असुविधा बढ़ रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।

जितना बजट उतने सफाई कर्मी, मंडी प्रशासन भी बेबस

मंडी प्रशासन भी इस समस्या के समाधान में खुद को असहाय बता रहा है। अधिकारियों के अनुसार सफाई का ठेका समाप्त हो चुका है और अब शासन के निर्देशानुसार सफाई कार्य केवल आउटसोर्स कर्मचारियों से ही कराया जा सकता है। ऐसे में सीमित संसाधनों के कारण व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया है।

मंडी सचिव सुरेश परते ने बताया कि वर्तमान में पूरे मंडी परिसर की सफाई के लिए केवल छह आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। उपलब्ध बजट के अनुसार इससे अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी का परिसर काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और बारिश के मौसम में नालियों का कचरा गीला होने से सफाई में अतिरिक्त समय और श्रम लगता है।

पर्याप्त सफाईकर्मियों की आवश्यकता तो है, लेकिन बजट की कमी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। मंडी आने वाले किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों ने मंडी में नियमित सफाई, नालियों की सफाई और अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button