Betul News: बिना निविदा कोटेशन के टाहली पंचायत में भुगतान

मुरम प्रदायकर्ता का भुगतान सब इंजीनियर कमलेश साहू को दिया

Betul News: बैतूल। बैतूल ब्लाक की जिला मुख्यालय से सटी कई ग्राम पंचायतों में आरईएस के सब इंजीनियर कमलेश साहू की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। टाहली, कोदारोटी,कुम्हली, हीवरखेड़ी समेत अन्य एक दर्जन पंचायतों में बड़ी लापरवाही और चूक सामने आई है। चेक डैम में लापरवाही का मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू हो गई है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक टाहली पंचायत में पिछले दिनों सब इंजीनियर कमलेश साहू की निगरानी में टाहली के सचिव ने ऐसा कारनामा किया की जो चौकाने वाला कहा जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि पहले तो ग्राम पंचायत में बिना निविदा कोटेशन और भंडारगृह के नियमों का उल्लंघन करते हुए मानमाने तरीके से धनश्री कंस्ट्रक्शन को भुगतान कर दिया गया। चौकाने वाली बात यह भी है कि भुगतान में नियमों का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है।

सब इंजीनियर और टाहली के सचिव की मिलीभगत से जो भुगतान बाउचर काटा गया है, इसमें कमलेश मालवीय का नाम अंकित है, लेकिन 3 हजार 500 रुपए राशि का बिल सब इंजीनियर कमलेश साहू के नाम से देने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह तो मात्र एक उदाहरण है, जिसमें बड़ी चूक सामने आई है। यदि अन्य बिलों के लिए जानकारी ली जाए तो न सिर्फ टाहली बल्कि आरईएस के सब इंजीनियर कमलेश साहू के अधीनस्थ वाली ग्राम पंचायतों में ऐसी कई खामियां मिल सकती है।

मुरम की अनुमति नहीं, फिर भी लगाया बिल

सूत्र बताते हैं कि इस समय मुरम खनन पर खनिज विभाग ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद टाहली पंचायत में बिल नंबर 158 से मुरम प्रदाय करने के लिए 3 मार्च 2026 को जो भुगतान बाउचर बनाया है उसमें फर्म का नाम कमलेश मालवीय अंकित है। माध्यमिक शाला भवन निर्माण के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत मुरम खरीदने की जानकारी दर्शायी गई है। जबकि मुरम खनन पर पूरे जिले में प्रतिबंध लगा है।

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवाणे से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन राष्ट्रपति कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उनसे चर्चा नहीं हो सकी। हालांकि पूर्व में उन्होंने चर्चा में बताया था कि इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करवा रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button