Betul News: Video: बिजली कंपनी के कर्मचारी बनकर वृद्ध से लूट, बाइक सवार बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

Betul News: बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ लूट की घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित आ वेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर वार्ड निवासी 75 वर्षीय वृद्ध नेपाल जौंजारे 14 मई को अपने लिए दवाई लाने राठी हॉस्पिटल के बाजू स्थित मेडिकल गये थे।
सुबह करीब 11.30 बजे वह वापस लौट रहे थे, तभी लिंक रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और रास्ता पूछने के बहाने बातचीत करने लगे। वृद्ध ने बताया कि बातचीत के दौरान आरोपियों ने उनसे कहा कि वे बिजली कम्पनी के कर्मचारी है, आपके बेटे ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है।
इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने उनकी जेब से करीब 770 रुपये नकद निकाल लिए। इसके बाद और अधिक राशि की मांग करने पर वृद्ध को व्हर से एटीएम और नकद राशि लाने का कहा। हालांकि वृद्ध के वापस आने के पहले ही दोनों युवक भाग निकले।
पास लगे सीसीटीवी में दोनों युवक वृद्ध को गुमराह कर लूटने का प्रयास करते देखे जा रहे है। वृद्ध के पुत्र चिंटू जौंजारे ने बताया कि यदि उनके पिता घर से एटीएम लेकर बदमाशों के झांसेव आते तो सायबर ठगी का भी शिकार हो सकते थे।
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




