Betul News: वीडियो: कलेक्टर बदलते ही जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी 

नए कलेक्टर ने 25 दिन बाद किया निरीक्षण, कई डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर वेतन काटने के निर्देश

Betul News: बैतूल। पूर्व कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का तबादला होते ही जिला अस्पताल का स्टाफ इस कदर बेरवाह हो गया कि डाक्टरों का आना-जाना भी मनमर्जी से चलने लगा। हकीकत तब सामने आई जब नवागत कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर लिया। जिला अस्पताल मे पदस्थ डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर का पारा गर्म हो गया।

उन्होंने सिविल सर्जन से सवाल जवाब करते सख्त चेतावनी दे डाली। और अनुपस्थित डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के न और 14 डॉक्टरों के वेतन काटने के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड डायलिसिस यूनिट,पीआईसीयू,मेटरनिटी, पीएनसी, आर्थोपेडिक सहित पूरे अस्प्ताल का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से भी स्वास्थ्य और सुविधाओं को लेकर चर्चा कर अन्य सरकारी दफ्तरो का भी निरीक्षण किया।

मरीज भर्ती, नदारद मिले डॉक्टर, बेपटरी जिला अस्पताल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 10 से 11 बजे के बीच कलेक्टर संजय सोनवणे बिना किसी सूचना के अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति पर संज्ञान लिया तो सामने आया कि अधिकांश डॉक्टर अस्प्ताल से नदारद हैं। इस लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त कर सिविल सर्जन की क्लास लगाकर सभी को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि निरीक्षण के बीच ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना धाकड़ के पहुंचते ही उन्हें कड़ी फटकार लगाई। गौरतलब है कि डॉक्टरों का ड्यूटी टाइम सुबह 9 बजे से शुरू होता है, लेकिन डाक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने से मरीजों को अकारण परेशान होना पड़ता है। कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को गम्भीरता से लेते सिविल सर्जन को आज ही 3 बजे बैठक किए जाने के निर्देश दिए हैं।

 

कलेक्ट्रेट में भी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का भी औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में महिला एवं बाल विकास विभाग के 12, खाद्य विभाग के 3 और कोषालय के 3 कर्मचारी सुबह 10 बजे के बाद भी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय का रखरखाव संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्यालय नाजिर को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने श्रम विभाग, खाद्य विभाग, कोषालय, अपर कलेक्टर न्यायालय, भू-अभिलेख शाखा, निर्वाचन शाखा, रिकॉर्ड रूम, खाद्य सुरक्षा, लोक सेवा प्रबंधन, जिला अंत्यवसायी कार्यालय तथा जिला शिक्षा केंद्र सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और जानकारी संबंधी सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

साथ ही राजसात एवं गैर राजसात शाखाओं में अभिलेखों के उचित रखरखाव तथा अनुपयोगी सामग्री के नियमानुसार निष्पादन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों में बैठक व्यवस्था में एकरूपता लाने, प्रत्येक टेबल पर कर्मचारी का नाम व पदनाम अंकित नेमप्लेट लगाने और सभी कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर वंदना जाट, मकसूद अहमद एवं डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इनका कहना…..

जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में कई डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए हैं, ये बिल्कुल ठीक नहीं है। सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दोपहर 3 बजे इस सम्बंध में बैठक भी ली जा रही है। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, कलेक्टर बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button