Betul News: शहर विकास के लिए खाका तैयार, मैराथन बैठक में कार्ययोजना पर मंथन

भोपाल से आए ईई, कलेक्टर और सीएमओ के साथ विकास योजनाओं पर चर्चा
Betul News: बैतूल। बैतूल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की गति तेजी से बढ़ रही है। इसी कवायद को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को नगरीय प्रशासन और विकास विभाग भोपाल से ईई सचिन कडू बैतूल पहुंचे। उन्होंने पहले सीएमओ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास समेत अन्य निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे और सीएमओ नवनीत पांडेय के अलावा नपा एई और सब इंजीनियरों के साथ मैराथन बैठक में विकास कार्यों पर मैराथन चर्चा हुई। यह पूरी कवायद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के बैतूल को नगर निगम बनाकर बैतूल को नए हब बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
शहर में तेजी से विकास के कार्य को गति मिल रही है। कई बड़े प्रोजेक्ट पर कुछ माह से तेजी से काम हो रहे हैं। बैतूल मेें कलेक्टर और सीएमओ की पदस्थापना के बाद शहर में विकास कार्य में तेजी पकड़ी है। इस बीच गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर नगरीय आवास एवं विकास विभाग के अनुभवी अधिकारी एवं ईई सचिन कडू बैतूल पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि खंडेलवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट को गति देने के उद्देश्य से कडू बैतूल आए हैं। नपा पहुंचे कडू ने पहले सीएमओ नवनीत पांडेय से अनौपचारिक मुलाकात कर शहर विकास पर चर्चा की। उन्हें सीएमओ ने विकास कार्यों की पूरी जानकारी से अवगत कराया।
कलेक्ट्रेट में मैराथन बैठक में अहम चर्चा
दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर सोनवणे, ईई कडू, सीएमओ पांडेय समेत नपा के एई और सब इंजीनियरों की बैठक शुरू हुई। बैठक में सीएमओ ने बैतूल नपा के अंतर्गत चल रहे बड़े प्रोजेक्ट आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण आईएसबीटी बसस्टैंड,
फायर स्टेशन, नया फिल्टर प्लांट के अलावा जिला मुख्यालय पर बनने वाले मेडिकल कालेज, नई जेल को लेकर जानकारी दी। बताया जाता है कि बैठक में शहर में अन्य निर्माण कार्यों को लेकर भी कलेक्टर और ईई कडू ने अधिकारी से चर्चा कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों की बैठक मैराथन चली, इसमें शहर विकास के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
बैतूल के विकास की अपार संभावनाओं पर मंथन
बैठक में शहर विकास की अपार संभावनाओं पर कलेक्टर की मौजूदगी में अहम चर्चा हुई। बताया जाता है कि आने वाले समय में शहर को आसपास के सटे ग्रामों को मिलाकर नगर निगम बनाने की कवायद की जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पूर्व में ही इस बात के संकेत दे चुके हैं।
उनके निर्देश पर अधिकारी लगातार विकास मॉडल के कायों का अवलोकन कर निगरानी कर रहे हैं। नगर निगम बनने के बाद बैतूल में विकास कार्य तेजी से होंगे, इसलिए ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए अधिकारियों की टीम खंडेलवाल से लगातार चर्चा कर मानीटरिंग कर रही है। सूत्र बताते हैं कि इसके सकारात्क परिणाम आने वाले दिनों में मिलेंगे।
इनका कहना…
कलेक्टर साहब और भोपाल से आए विभाग के ईई की मौजूदगी में शहर विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर बैठक हुई। भविष्य में शहर विकास की रणनीति पर चर्चा कर प्लान किया जा रहा है।
नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा बैतूल
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




