Betul Accident News: बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक से टकराई बाइक, ससुर-दामाद की मौके पर मौत

Betul Accident News: शाहपुर( आशीष राठौर)। बरेठा घाट पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ससुर और दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैतूल से खेती-बाड़ी का सामान लेकर मोटरसाइकिल से शाहपुर की ओर जा रहे सिलपटी निवासी हरदास वर्मा (55 वर्ष) एवं उनके दामाद सुनहरी सिनोटिया (40 वर्ष) बरेठा घाट पर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button