Betul Samachar: बैतूल कांग्रेस में जुबानी जंग तेज: हलकट जैसे शब्दों तक पहुंची गुटबाजी

समर्थकों के बीच खुली चुनौती का खेला जा रहा खेल
Betul Samachar: बैतूल। जिले की कांग्रेस एक बार फिर अंदरूनी कलह को लेकर सुर्खियों में है। लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी अब खुलकर सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगी है, जहां पूर्व और वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थकों के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब भाषा की मर्यादा भी टूटती नजर आ रही है।
दरअसल, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के कट्टर समर्थक सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए वर्तमान जिला अध्यक्ष के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एनएसयूआई की फर्जी आईडी बनाकर हेमंत वागद्रे की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सरफराज ने साफ तौर पर चुनौती देते हुए कहा कि अगर विरोध करना है तो सामने आकर करें, छिपकर राजनीति करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

अपने बयान में सरफराज खान ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘अगर इतना ही शौक है तो अपने नाम से आईडी बनाकर विरोध करो, एनएसयूआई की आईडी बनाकर ‘हलकटोंÓ की तरह टिप्पणी करने से न वागद्रे जी का नाम खराब होगा और न ही उनके काम पर कोई असर पड़ेगा।Ó इस बयान के बाद कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस आईडी से हेमंत वागद्रे के खिलाफ पोस्ट की जा रही है, उसी आईडी से लगातार वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पक्ष में पोस्ट और शेयरिंग हो रही है।
इसे उन्होंने संयोग मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित प्रयास बताया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बैतूल कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस तरह की सार्वजनिक बयानबाजी संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।
खासतौर पर तब, जब आगामी चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में आंतरिक एकजुटता बेहद जरूरी मानी जा रही है। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया तक सीमित है, लेकिन जिस तरह से दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पोस्ट पर कई कमेंटस आए
सोशल मीडिया पर सरफराज द्वारा अपने ही पार्टी के कुछ बड़े नेताओं द्वारा फर्जी आईडी से पोस्ट करने के बाद कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भूषण देशमुख नामक युवक ने लिखा है कि हेमंत वागद्रे जब पद पर थे, तब किसानों और गरीबों के लिए शासन से लड़ते थे। वे बिना पद के भी लड़ते हैं और उनके मिलनसार व्यवहार का विपक्ष भी तारीफ करता है। आशीष देशमुख ने लिखा है हेमंत वागद्रे की छवि खराब करने से पहले संबंधितों को अपने गिरेबान में छाकना चाहिए।
फर्जी आईडी से उनकी छवि खराब करना ठीक नहीं है, हिम्मत है तो सामने आकर वार करो। सोएब खान ने लिखा है कि हेमंत न सिर्फ बैतूल न बल्कि छिंदवाड़ा में भी उनके कई चाहने वाले हैं। उनके एक फोन पर छिंदवाड़ा से भी 200-300 लोग लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। राजा सोनी ने लिखा है कि गंदी मानसिकता वाले लोग है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




