Betul News: बिना शुभारंभ के पीएम अभिम क्रिटिकल केयर की शुरूआत

ऑर्थोपेडिक वार्ड को किया शिफ्ट, अभी नहीं मिलेगी क्रिटिकल केयर की सुविधा

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल परिसर में लगभग 18 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर का निर्माण किया गया। इसका उद्देश्य गंभीर मरीजों को उपचार मिलना था, जिलेवासियों का यह सपना धरा का धरा रह गया। क्रिटिकल केयर में गंभीर मरीजों को उपचार की सुविधा अभी नहीं मिलेगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में ऑर्थोपेडिक वार्ड को क्रिटिकल केयर सेंटर में शिफ्ट कर औपचारिक शुभारंभ कर दिया। क्रिटिकल अभिम केयर ब्लॉक का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी नहीं किया गया।

केन्द्रीय निजी अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरीय पीएम अभिम क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया गया। जब इसकी स्वीकृति हुई थी तब से अब तक ढिंढोरा पीटा जा रहा था कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक में गंभीर मरीजों को उपचार मिलेगा। गंभीर मरीजों को भोपाल नागपुर के कम चक्कर काटने पड़ेगे, लेकिन यह सारे सपने फिलहाल अधुरे रह गए है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक तो नाम ले लेकिन इसमें काम नाम के मुताबिक नहीं होगा। गंभीर मरीजों को उपचार की अभी कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

ट्रामा सेंटर को किया शिफ्ट

क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ट्रामा सेंटर में संचालित ऑर्थोपेडिक वार्ड को शिफ्ट किया है। ऑर्थोपेडिक वार्ड में लगभग 30 बेड मौजूद है। दो दिन के भीतर वार्ड को शिफ्ट करके इलाज भी शुरू हो चुका है। अब ट्रामा सेंटर खाली हो गया। ट्रामा सेंटर में मरीजों को जो उपचार की सुविधा मिल रही थी वहीं सुविधाएं क्रिटिकल केयर में भी मिलेगी। उपचार के नाम पर केवल भवन बदला है। उपचार की सुविधा में कोई बदलाव भी नहीं हुआ।

स्टॉफ और मशीनों की कमी

क्रिटिकल केयर ब्लॉक में जिस तरह से मरीजों को सुविधाएं मिलनी थी वह सुविधाएं नहीं मिलने का प्रमुख कारण यह सामने आया है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए स्टॉफ नहीं दिया गया। बगैर स्टॉफ के क्रिटिकल केयर ब्लॉक चलाना संभव नहीं है। यह सबसे बड़ा कारण यह है कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का सपना पूरा नहीं हो सका। जिला अस्पताल में स्टॉफ की भारी कमी है। दूसरी सदस्या यह है कि अभी तक उपचार संबंधित जो मशीने है वह मशीने में अभी नहीं मिली है। यहीं कारण है कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औपचारिक शुभारंभ कर दिया। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे से चर्चा करनी चाही लेकिन सीएस मिटिंग में होने के कारण उनसे चर्चा नहीं हो सकी।

इनका कहना…

क्रिटिकल केयर ब्लॉक को शुरू किए जाने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं जानकारी लेकर ही कुछ बता पाउंगा।

दुर्गादास उईके, केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद, बैतूल-हरदा

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button