Politics: राजनीतिक हलचल: 50 लाख के लेनदेन पर किस शीर्ष जनप्रतिनिधि की नाराजगी सार्वजनिक हुई?? सीएम को हुई शिकायत… फर्राटेदार वाकशैली पर किसके खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि??? ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के पहले नेताजी का इनोवा से दौरा चर्चा में….विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में…..

50 लाख के लेन-देन से नाराज नेता जी

जिले के सबसे पॉवरफूल माने जाने वाले एक शीर्ष नेता इन दिनों जिले की प्रशासनिक व्यवस्था से नाखुश बताएं जा रहे है। मीडिया में वन विभाग के एक चर्चित घोटाले में दो बड़े अफसरों के लेन देने की जानकारी उन्हें मिल गई है। 50 लाख के इस लेन-देन में उन्होंने सीएम से इस मामले में चर्चा कर ली है। खबर है कि सीएम से चर्चा के बाद दो शीर्ष अफसर किसी भी समय हटाएं जा सकते है। इतना ही नहीं वन विभाग के घोटाले के सूत्रधार और जिले से स्थानांतरित हुए अधिकारियों पर भी गांज गिर सकती है। सवा दो करोड़ के घोटाले में बड़े अफसरों ने मामला दबाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से जो लेन-देन किया था उसको लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद जनप्रतिनिधि बेहद नाराज होने के बाद यह कदम उठा रहे है।

फर्राटेदार भाषण की एक और उपलब्धि

जिले के एक सत्तारूढ़ पार्टी के शीर्ष जनप्रतिनिधि और केन्द्र में नेतृत्व करने वाले वजनदार नेता की बोलने की शैली एक बार फिर चर्चा बटोर रही है। पिछले दिनों प्रदेश के मुखिया का सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह हुआ तो देश और प्रदेश के दिग्गज पहुंचे। यहां मंच पर चुनिंदा नेताओं ने मुखिया समेत अन्य जोड़ों को मंच से आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुखिया ने योग बाबा के कान में जिले के शीर्ष जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करने के लिए कहा। मुखिया के बुलावे पर शीर्ष जनप्रतिनिधि ने निरास नहीं किया और अपने बोलने की शैली और फर्राटेदार भाषण ने खूब तालिया बटोरी। शुद्ध हिंदी का ज्ञान उन्हें पूर्व में शिक्षक रहते हुए मिला है, इसीलिए वे प्रदेश और केन्द्रीय स्तर पर भी अच्छेवक्ता माने जाते है।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर सक्रियता

विपक्षी दल में शीघ्र ही जिला प्रमुख ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकते है। यह नियुक्ति साबित करेगी की जिले में पॉवरफूल कौन है! इस समय जिले भर में होने वाली नियुक्तियों को लेकर तमाम गुट सक्रिय है। एक नेता तो ऐसे है जो अकेले ही अपनी इनोवा से सारनी, शाहपुर और आमला में अपने प_ों को जिम्मेदारी देने के लिए लगातार घूम रहे है। चर्चा यह भी है कि अपने संबंधों से वे भोपाल भी घूम आए है। अब देखना यह है कि उनका इनोवा प्रेम अपने प_ों को पद दिला पाता है या नहीं?

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button