Betul News: किसानों को नहीं मिल रही टोकन पर्ची, सड़क पर लगा गन्ना ट्रालियों का जमावड़ा 

Betul News: Farmers are not getting token slips, sugarcane trolleys are gathered on the road.

सड़क यातायात प्रभावित, ग्रामीणों को आना-जाना मुश्किल

Betul News: बैतूल। ससुंद्रा -साईंखेड़ा शुगर मिल क्रय केंद्र पर टोकन वितरण में हो रही देरी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार देर शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक किसान अपनी गन्ना ट्रालियों के साथ मिल के बाहर टोकन पर्ची के इंतजार में खड़े रहे। टोकन जारी न होने से ससुंद्रा से सांईखेड़ा तक सड़क पर गन्ने से भरी ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

किसान करण कोसे ने बताया कि मिल में गन्ने की आवक पहले के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन टोकन की संख्या बेहद कम कर दी गई है। बार-बार निवेदन करने के बाद भी केवल निर्धारित संख्या में ही ट्रालियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इससे सैकड़ों किसानों को ठंड में पूरी रात गाड़ियों में ही रुकना पड़ रहा है। बुजुर्ग किसानों व मजदूरों को थकान और ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों को परेशानी, विवाद की नौबत

सड़क पर ट्रालियां खड़ी रहने से गांव में आने-जाने वालों, खासकर स्कूल छात्रों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। संकरी सड़क पर कई बार विवाद की स्थिति बन जाने की भी शिकायत है। कुछ किसानों व स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी के मामले सामने आए, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।

 टोकन वितरण में पारदर्शिता पर सवाल

किसानों का आरोप है कि टोकन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और जान-पहचान वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों ने मांग की है कि टोकन वितरण की गति बढ़ाई जाए और यदि संभव हो तो ऑनलाइन या मोबाइल ऐप आधारित टोकन व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भीड़ और विवाद की स्थितियां न बनें। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button