Betul News : गंगा को टिकट देकर भाजपा ने मौके पर लगाया चौका

Betul News: BJP hits the spot by giving ticket to Ganga

महिला आरक्षण पर भाजपा का अमल शुरू, मंगल की जगह पूर्व विधायक की पत्नी को मिली वरीयता

Betul News  : (बैतूल)। सोमवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल से रुखसत होने के महज 6 घंटे बाद भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची के सार्वजनिक होते ही यह तो तय हो गया कि भाजपा प्रदेश की एक-एक सीट पर गंभीरता से चिंतन कर ऐसे उम्मीदवारों पर दांव लगा रही है, जिनकी जितने की 100 प्रतिशत गारंटी है। इस सूची में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से सरल एवं सौम्य छवि के प्रतिरूप रहे पूर्व विधायक स्व. सज्जन सिंह उइके की पत्नी गंगा उइके को मैदान में उतारा गया है।

गंगा उइके को टिकट देकर भाजपा ने मौके को चौके में बदल दिया है। गंगा उइके पूर्व में जहां शिक्षिका रह चुकी हैं। उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्य रहते इस पद का सफल निर्वहन भी किया है। सबसे बड़ी बात है कि उन्हें इस चुनाव में अपने विधायक रहे पति सज्जन सिंह उइके की सज्जनता का भी फायदा मिलेगा। राजनीति के जानकारों का मानना है कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा में भाजपा द्वारा खेले गए इस मास्टर स्ट्रोक ने विरोधियों को भी अब चुप रहने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि गंगा के नाम पर किसी भी प्रकार के कोई विरोध होने की संभावना खत्म हो गई है।

मन मसोस कर रह गया जी-10 ग्रुप (Betul News)

भाजपा संगठन ने अपनी दूसरी सूची में घोड़ाडोंगरी विधान सभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार तय किया है। इसके पूर्व यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस विधानसभा में भाजपा अपना चुनावी कार्ड खेलते पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे पर दांव खेला सकती है। हालांकि सूची में मंगल सिंह धुर्वे का भी नाम उल्लेखित किया गया था। मंगल के नाम पर भी विचार विमर्श किया गया था।

राजनीति से जुड़ेे सूत्र बताते हैं कि मंगल का नाम सामने आने के बाद जिला भाजपा के जी-10 में शामिल कुछ नेताओं ने मंगल के नाम पर असहमति जताते हुए विरोध के सुर बुलंद करने की प्लानिंग भी तैयार कर रखी थी, लेकिन जैसे ही सोमवार रात भाजपा की दूसरी सूची में गंगा उइके के नाम का एलान किया तो विरोधी खेमे की पूरी की पूरी प्लानिंग ध्वस्त होकर रह गयी। राजनीतिक विश्लेषक इसके पीछे कारण यह बता रहे हैं कि गंगा उइके घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में एक ऐसा नाम है जिस नाम पर किसी भी प्रकार के कोई विरोध उठने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। भाजपा ने इस विधान सभा से गंगा उइके को टिकिट देकर सुपर मास्टर स्ट्रोक खेला है।

भाजपा ने महिला आरक्षण पर शुरू कर दिया अमल

जिले की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है, जिसमे भैसदेही मुलताईं और घोड़ाडोंगरी विधान सभा शामिल हैं। अब केवल आमला सारणी और बैतुल ही बाकी बचे हुए हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए महिला आरक्षण में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की संख्या बढ़ाए जाने का प्रावधान किया गया है।

जिस तरह से इस विधानसभा चुनाव में घोड़ाडोंगरी विधान सभा क्षेत्र से गंगा उइके को टिकिट से नवाजा गया है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा ने महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर अमल भी करना शुरू कर दिया है। जिसके पीछे यह मंशा हो सकती है कि जिले की पांच विधानसभाओं में कम से कम एक सीट पर तो महिला का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। इसके फायदा भी भाजपा लेने की कोशिश करेगी, ताकि आने वाले चुंनाव में क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के मन मस्तिष्क पर इसका प्रभाव देखने को भी मिल सकता है।

भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

घोड़ाडोंगरी विधानसभा मे गंगा उइके का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेसी खेमे की चिंता भी बढ़ती नजर आ रही है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि घोड़ाडोंगरी से मौजूदा विधायक ब्रम्हा भलावी, राहुल उइके या फिर अन्य नामों में से कोई एक नाम फाइनल हो सकता है, लेकिन गंगा के नाम के धमाके ने अब कांग्रेस संगठन की चिंता बढ़ा दी है। साफ है कि, निर्विवाद छवि की महिला गंगा उइके के सामने अब कांग्रेस को भी महिला उम्मीदवार ही तलाशना पड़ेगा। यदि कांग्रेस इस चुनावी पैटर्न पर सोच-विचार करती है तो ये तय है कि ब्रम्हा और राहुल एक ही झटके में टिकट की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

राजनीतिक समीक्षक मानते हैं कि गंगा उइके को उनके दिवंगत पति सज्जन सिंह उइके के प्रति सहानुभूति और शिक्षिका होने का लाभ तो मिलेगा ही मिलेगा, साथ ही आदिवासी समाज मे उनकी सौम्य ओर सरल छवि और जनता से सीधा जुड़ाव भी उनके लिए तुरुप का एक्का साबित होगा। अब देखना यह है कि गंगा के जवाब में कांग्रेस किसे चुनावी समर में मैदान में उतारती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button