Betul Samachar: ताप्ती मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा पानी,सरोवर के ओवरफ्लो के लिए घंटे भर की बारिश का इंतजार
Betul News: Water reached the sanctum sanctorum of Tapti temple, waiting for an hour of rain for the lake to overflow

Betul Samachar: मुलताई। शुक्रवार रात से हो रही धीमी बारिश से जहां ताप्ती सरोवर का जलस्तर बढ़ गया था। वही रविवार सुबह हुई तेज बारिश से सरोवर के ओवरफ्लो होने का अंदेशा था। लेकिन सुबह 10 बजे से बारिश के थमने से सरोवर के ओवरफ्लो का इंतजार और बढ़ गया है। ताप्ती मंदिर के गर्भग्रह में सरोवर का पानी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।

वर्तमान में सरोवर लगभग 8 से 10 इंच तक खाली है। घंटे भर की तेज बारिश से सरोवर ओवरफ्लो हो जाएगा। सरोवर के ओवरफ्लो होने पर नगरवासी बैंड बाजा लेकर सरोवर पर जश्न मानते हैं। और ओवरफ्लो होने वाले स्थान पर पानी में नहाने वालों की भीड़ उमड़ती है।



