Betul News: बैतूल को दो केटेगिरी में मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

Betul News: Betul will get national awards in two categories

जल संचय, जन भागीदारी और जल गंगा संवर्धन अभियान में हुए बेहतर काम

Betul News: बैतूल। जिले में जल संचय, जल भागीदारी अभियान और जल गंगा संवर्धन अभियान में बेहतर काम हुए हैं। दोनों ही कामों की राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर सराहना हुई है। संयोग है कि दोनों ही अभियान में जिले ने राष्ट्रीय-प्रादेशिक स्तर पर बेहतर रेकिंग हासिल की है। आने वाले दिनों में बैतूल जिला पंचायत को इसके लिए पुरस्कार भी मिलेगा।

बताया जाता है कि जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से जल संचय, जल भागीदारी और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सीईओ के निर्देश पर सभी जनपद सीईओ और ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव इन अभियानों में भागीदार बन रहे हैं। जल संचय, जल भागीदारी अभियान में बेहतर काम करने के लिए ग्राम पंचायत को प्रेरित किया जा रहा है तो दूसरी ओर जल गंगा संवर्धन अभियान में कुंआ रिचार्ज सहित अन्य काम किए जा रहे हैं।

सरपंच-सचिवों को मिल रहा ग्रामीणों का साथ

बैतूल को यदि आने वाले समय में राष्ट्रीय-प्रादेशिक स्तर पर अवार्ड मिलता है तो इसके लिए जिपं सीईओ अक्षत जैन का सतत मार्गदर्शन मिला है। उनके नेतृत्व में सरपंच, सचिवों के अलावा जनपद सदस्यों ने भी महत्ती भूमिका निभाई है। यही वजह है कि जल गंगा संवर्धन अभियान और जल संचय, जल भागीदारी अभियान में ग्रामीणों की सहभागिता भी बढ़ रही है। सरपंच-सचिवों की जागरूता के बाद ग्रामीणों ने भी इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बैतूल ने बनाई अलग पहचान

बताया जाता है कि दोनों अभियान में बैतूल ने राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। जल संचय, जल भागीदारी अभियान में प्रादेशिक स्तर पर फिलहाल बैतूल जिला तीसरे नंबर पर है। बताया जाता है कि जिन जिलों ने बेहतर काम किया है, उनमें महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश अव्वल है। इसकी फाइनल रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन जिले को इस अभियान में पुरस्कार मिलना तय है। इसी तरह जल गंगा संवर्धन अभियान के पहले चरण में कुंआ रिचार्ज करने में बैतूल जिला प्रदेश के टॉप थ्री जिलों में आया है। हालांकि अभी भी इसमें काम चल रहा है। इसकी भी फाइनल रेकिंग आने वाली है। पिछले साल से यह काम जारी है।

इनका कहना….

दो अलग-अलग अभियान में बैतूल को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि अभी फाइनल रैकिंग आने वाली है, इसके बाद ही वस्तु स्थिति सामने आएगी।

अक्षत जैन, सीईओ जिपं बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button