MP Election : शिवराज के लाड़ली बहन के मास्टर स्ट्रोक से प्रदेश में फिर भाजपा सरकार!
MP Election: BJP government again in the state due to the master stroke of Shivraj's dear sister!

इन मीडिया के सर्वे के बाद बदली एमपी में स्थिति, नर्मदापुरम में 11 में से 8 सीटों पर भाजपा का वर्चस्व, बैतूल जिले में कांग्रेस को 2 सीटों के नुकसान के आसार
MP Election : (भोपाल)। इस साल के आखिरी में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है उसमें एक राज्य मध्य प्रदेश भी है. दो महीने बाद संभावित इस चुनाव को लेकर सरकार में मौजूद बीजेपी और उसके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। पिछले चुनाव में बनी हंग असेंबली से सीख लेते हुए दोनों पार्टियां इस बार पूर्ण बहुमत जुटाने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगी है। इस बीच हुए एक सर्वे में लोगों ने बताया आज विधानसभा चुनाव हुए तो किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किसके सिर पर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज?
इसके अलावा चौकाने वाली बात सामने आई है कि आज से दो माह पहले हुए अधिकांश सर्वे में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं दिखाई दे रही थी, लेकिन अधिकांश चैनलों ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत और बाद में इसकी राशि बढ़ाए जाने पर सर्वे किया तो चौकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। प्रदेश के एक प्रमुख चैनल के अलावा दो राष्ट्रीय चैनलों ने भी इस संबंध में सर्वे किया है। तीनों ही सर्वे के परिणाम मिलते-जुलते हैं। इन सर्वे में प्रदेश में भाजपा की फिर वापसी होते दिखाई दे रही है। इनमें भाजपा को 110 से 125 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, जबकि कांग्रेस को 95 से 110 सीटें मिल सकती है।
ढ्ढक्चष्ट-24 टीवी चैनल की ओर से जारी ओपिनियन पोल में 25 हजार से ज्यादा लोगों से ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम के जरिए यह सर्वे किया गया है। इस हालिया सर्वे के नतीजों की माने तो मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी और राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकता है, क्योंकि दोनों पार्टियों के बीच केवल 10 सीटों का अंतर रहने का अनुमान है। 2018 चुनाव में राज्य में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल सका था। उस चुनाव में कांग्रेस को 114 और बीजेपी को 109 सीटें मिली थी। सर्वे में मुख्यमंत्री को लेकर भी बड़ा खुलासा सामने आया है इसमें लोगों ने बताया वो एमपी में सीएम के रूप में किसे देखना चाहते हैं?
मध्य प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव हों तो किस पार्टी को वोट देंगे?
सर्वे में पूछे गए इस सवाल पर मिले आंकड़ों के अनुसार, अगर आज चुनाव हुए तो वो सबसे ज्यादा वोट बीजेपी को मिलने का अनुमान है. सर्वे में बीजेपी को 53 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। जबकि कांग्रेस को 44 प्रतिशत और अन्य को 4 फीसदी वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है. 2018 चुनाव के वोट प्रतिशत के लिहाज से देखे तो इस सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों को फायदा होता दिख रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 40.89 फीसदी और कांग्रेस को 41.02 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त हुआ था। उस लिहाज से देखे तो इस सर्वे में बीजेपी को 12 फीसदी और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में करीब 2 फीसदी का बढ़ोतरी हो रहा है।
आज विधानसभा चुनाव हो तो किस पार्टी को कितनी सीटें?(MP Election)
सर्वे में आए वोट शेयर के आंकड़ो के मुताबिक इससे सीटों का आकलन किया गया तो बीजेपी को इस बार मध्य प्रदेश में बहुमत मिलता दिख रहा है. सर्वे में राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी को 110 से 120 सीटों पर जीत मिलते दिखाया गया है जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का सीट 101 से 110 के बीच में रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सर्वे में अन्य को 05 से 10 सीट मिल सकता है।
एमपी की जनता सीएम के रूप में किसे देखना चाहती है?
सर्वे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर जनता से सवाल किया गया कि एमपी में सीएम के रूप में किसे देखना चाहेंगे? इस पर मिले जवाब के मुताबिक, सबसे ज्यादा 49 फीसदी लोगों का मानना है कि वो राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीएम के रूप में देखना चाहती है। जबकि कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को कमलनाथ के पझ में 44 फीसदी लोगों का जवाब मिला और अन्य को 07 प्रतिशत जनता का साथ मिला है।
नर्मदापुरम में 11 मेें से 9 सीट भाजपा के खाते में (MP Election)
सर्वे में संभागवार नतीजे घोषित किए गए हैं। हालांकि नर्मदापुरम संभाग में यह नतीजे पूर्व की तरह समानता रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। नर्मदापुरम के बैतूल जिले में सर्वाधिक पांच विधानसभा है। नर्मदापुरम में चार और हरदा जिले में दो विधानसभा सीटें है। पूर्व में हुए सर्वे में संभाग की 11 में से 8 सीटें भाजपा के खाते में जाते दिखाई दे रही है। लाड़ली बहना योजना के बाद मीडिया द्वारा कराए गए सर्वे में 11 में से 9 सीटें भाजपा के खाते में आ रही है। खबर यह भी है कि इन 11 में से 2 सीटें भी बैतूल से कांग्रेस को मिल सकती है। परिणाम कुछ उलटफेर हुए तो हरदा जिले की एक सीट कांग्रेस को मिलने पर बैतूल जिले में भाजपा चार सीटों पर कब्जा कर सकती है। कांग्रेस के लिए इलेक्ट्रानिक मीडिया का ताजा सर्वे काफी चौकाने वाला कहा जा सकता है।




