Betul Samachar: मानवता शर्मसार : सरकारी सिस्टम को ढो रहा हाथठेला!

Betul News: Humanity shamed: A handcart carrying the government system!

घायल बुजुर्ग को नहीं मिली एम्बुलेंस, हाथठेले पर पहुंचाया अस्पताल

Betul Samachar: बैतूल। बद्त्तर स्वास्थ्य सेवा का दम भरने वाले सरकारी सिस्टम की उस समय पोल खुल गई जब घायल बुजुर्ग को अस्पताल तक ले जाने तक के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को हाथठेले पर अस्पताल पहुंचाया। यह शर्मसार कर देने वाला मामला मुलताई पवित्र नगर में सामने आया है। ऐसा लग रहा है कि सरकारी सिस्टम के साथ-साथ लोगों की मानवता भी मर गई है। जानकारी के मुताबिक मुलताई के जय स्तंभ चौक पर रविवार सुबह एक कार ने बुजुर्ग लक्ष्मीचंद साहू (60) को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोट आने से वह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस को कई बार कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। काफी देर तक बुजुर्ग बेहोशी की हालात में घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। 108 एम्बुलेंस नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को हाथठेले पर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया। 108 एम्बुलेंस सेवा आपतकालीन सेवा है। इसके माध्यम से सड़क हादसों में घायलों को तत्काल अस्पताल तक पहुंचाना होता है, लेकिन जिले में 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर कई बार लोगों को परेशान होना पड़ता है। कई लोग निजी वाहनों के माध्यम से समय पर अस्पताल पहुंच रहे है। उल्लेखनीय है कि 108 एम्बुलेंस के चालकों द्वारा रूपए मांगने की शिकायते आते रहती है। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता।

मर गई लोगों की मानवता

सरकारी सिस्टम की लापरवाही के साथ-साथ इसमें लोगों की मानवता भी मर गई। बुजुर्ग को हाथठेले पर अस्पताल ले जाते हुए किसी का भी दिल नहीं पसीजा बुजुर्ग को लोग अपने निजी वाहन से भी अस्पताल तक पहुंचा सकते थे। कई ऐसे लोग जो समाज सेवा का दम भरते है और अखबारों की सुर्खियों में छाएं रहते है, लेकिन जब बुजुर्ग को हाथठेले पर अस्पताल लेजा रहे थे जब कोई समाज सेवी आगे नहीं आया। लोग तमाशबीन बने रहे। हालांकि हाथठेले पर लेजाने वाले लोगों ने मानवता दिखाते हुए बुजुर्ग को कम से कम अस्पताल तक तो पहुंचाया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button