Betul Samachar: बिजली कंपनी का नया कारनामा: 36 मजदूर परिवारों को थमा दिए 6 लाख रुपये के बिल

Betul News: New feat of the electricity company: Bills worth Rs 6 lakh handed over to 36 labourer families

घबराए उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई राहत की गुहार

Betul Samachar: बैतूल। बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं से की जा रही मनमानी और अव्यवस्थित बिलिंग प्रणाली का एक और मामला सामने आया है। मुलताई विकासखंड की सालबर्डी ग्राम पंचायत में रहने वाले 36 मजदूर परिवारों को एक साथ 6 लाख से अधिक रुपए के बिजली बिल थमा दिए गए, इससे गरीब परिवारों के होश उड़ गए। जब स्थानीय बिजली कार्यालय से कोई मदद नहीं मिली, तो मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

बिना मीटर रीडिंग दिए थमा दिए लाखों के बिल

मजदूरों ने बताया कि विगत तीन माह से उनके घरों में न तो बिजली मीटर की रीडिंग ली गई और न ही समय पर बिल थमाया गया। लेकिन अचानक हाल ही में बिजली कंपनी द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता को औसतन 17 हजार रुपए से अधिक का बिल भेज दिया गया। सभी 36 उपभोक्ताओं के बिल मिलाकर कुल राशि 6 लाख 21 हो गई है। जब मजदूरों ने इतनी बड़ी रकम चुकाने में असमर्थता जताई, तो उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

जंगल से सटे गांव में अंधेरे में जीवन यापन

इन गरीब परिवारों का कहना है कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बिजली कनेक्शन कटने के बाद वे अब अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। चूंकि गांव जंगल से सटा हुआ है, ऐसे में रात्रि के समय जंगली जानवरों, सांप-बिच्छुओं का भय बना रहता है। महिलाएं और बच्चे खासे डरे हुए हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए कि आखिर किस आधार पर बिना मीटर रीडिंग के लाखों रुपए के बिल थमा दिए गए। साथ ही, उनके बिजली कनेक्शन तत्काल जोड़े जाएं ताकि वे सामान्य जीवन यापन कर सकें।

बिल जमा किए बिना नहीं जुड़ेंगे कनेक्शन, अधिकारी अड़े

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक उपभोक्ता बकाया राशि जमा नहीं करते, तब तक उनके कनेक्शन बहाल नहीं किए जाएंगे। मजदूरों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी नहीं है कि वे लाखों का बिल भर सकें। ऐसे में प्रशासन से हस्तक्षेप कर राहत देने की मांग की गई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button