Betul News: आखिर वही हुआ, जिसका था डर: अंडरग्राउंड पार्किंग का गड्ढा बारिश में बना तालाब

सुस्त निर्माण कार्य पर उठे सवाल, दुकानों और राहगीरों पर बढ़ा खतरा

Betul News: बैतूल (सांझवीर टाईम्स)। कोठीबाजार गांधी चौक पर करीब ढाई करोड़ की लागत से बनाई जा रही अंडरग्राउंड पार्किंग को लेकर जिस आशंका की लगातार चर्चा हो रही थी, वह पहली ही बारिश के साथ सच साबित होती दिखाई दे रही है। सोमवार शाम हुई बारिश के बाद निर्माणाधीन पार्किंग का विशाल गड्ढा पानी से भरना शुरू हो गया है।

बारिश का सिलसिला अभी शुरू ही हुआ है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यदि निर्माण कार्य की गति नहीं बढ़ी तो पूरा मानसून यह गड्ढा पानी से भरा रहेगा और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस बीच नपा ठेकेदार को 5 नोटिस जारी भी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार 8 महीने में काम पूरा करने का दावा कर रहा है, लेकिन इस बीच यदि कोई हादसा हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी नपा की होगी या ठेकेदार की यह बड़ा सवाल खड़ा हो चुका है।

कुछ हिस्से में ही बिछाया सरिया , बेस तक नहीं हुआ तैयार

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण एक महीने में भी निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाया। मौके पर केवल कुछ हिस्से में सरिया बिछाने का काम हुआ है, जबकि बड़ी मात्रा में बेस तैयार किया जाना बाकी है। सोमवार की बारिश के बाद जिस हिस्से में आगे काम होना था, वहां भी पानी भर गया, जिससे निर्माण कार्य और अधिक प्रभावित होने की संभावना है। बारिश के कारण गड्ढे की कच्ची दीवारों के कमजोर होने और उनके धंसने का खतरा भी बढ़ गया है।

यदि ऐसा होता है तो आसपास संचालित दुकानों की नींव और भवनों पर सीधा असर पड़ सकता है। इसके अलावा खुले गड्ढे में पानी भर जाने से आवारा मवेशियों, राहगीरों और व्यापारियों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।

वर्क आर्डर हुए बीता एक वर्ष

जानकारी के अनुसार पार्किंग निर्माण का ठेका सिंगरौली की एक निर्माण कंपनी को दिया गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार करीब एक वर्ष पहले कार्यादेश मिलने के बावजूद समय पर काम पूरा नहीं कर पाया। निर्माण स्थल पर बीपी सिंह नामक सुपरवाइजर की तैनाती तो की गई है, लेकिन मुख्य ठेकेदार स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति की निगरानी नहीं कर रहा।

नपा सीएमओ नवनीत पांडेय ने जब कार्य की समीक्षा की इसके बाद ठेकेदार को एक दो नहीं बल्कि 5 नोटिस जारी किए गए। ततपश्चात काम शुरू तो हुआ लेकिन काम की जो गति होना था वह अपेक्षित गति अभी भी नहीं दिख रही थी।

लिहाजा सीएमओ ने ठेकेदार को तलब कर दो टूक समझा दिया है। जिसके बाद ठेकेदार ने 8 माह के अंतराल में कार्य पूर्ण किये जाने का दावा किया है। इधर स्थानीय नागरिकों और रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो बरसात के दौरान यह परियोजना हमारे लिए बड़ी परेशानी और दुर्घटना का कारण बन सकती है।

इनका कहना

पार्किंग निर्माण को लेकर ठेकेदार को पांच नोटिस जारी कर तलब भी किया हैं। उन्होंने 8 माह में काम पूरा करने के लिए कहा है।  

नवनीत पांडेय

सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button