Betul Ki Khabar: भाजपा के प्रशिक्षण में दिखी मोदी की अपील की छाप

केंद्रीय मंत्री स्कूटी से, कई कार्यकर्ता ऑटो-बाइक से पहुंचें प्रशिक्षण स्थल

Betul Ki Khabar: बैतूल।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार से ग्रीन पार्क होटल में किया गया। इस प्रशिक्षण अभियान की खासियत रही कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके स्कूटी से तो कई कार्यकर्ता ऑटो और बाइक से पहुचे।

दो दिवसीय इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान में जिले भर से आए जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। विशेष बात यह है कि प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागी दो दिनों तक आयोजन स्थल पर ही रुकेंगे, जिसके लिए भोजन, आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी परिसर में ही की गई हैं।

भाजपा संगठन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डीडी उइके, विधायक डॉ. योगेश पण्डागरे, गंगाबाई उइके, महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख सहित प्रादेशिक पदाधिकारी, जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद हैं। शाम के सत्र और मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें।

210 कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

कुल लगभग 210 भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल होकर पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और आगामी राजनीतिक रणनीतियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और अनुभवी वक्ता अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। पहले दिन जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बाबा बसंत माकोड़े, पूर्व विधायक रामजीलाल उइके और भाजपा के वरिष्ठ नेता कान्तिदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विकास यात्रा, संगठन की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

भाजपा एक दल नहीं, विचार आधारित संगठन

प्रशिक्षण में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि विचार आधारित संगठन है, जिसकी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, योजनाओं और जनसंपर्क के तौर-तरीकों से भी अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे आम जनता तक सरकार की उपलब्धियां प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button