Betul News: अजमीढ़ देव की शोभायात्रा से धर्ममय हुआ शहर

Betul News: The city became religious due to the procession of Ajmidh Dev

जगह-जगह स्वागत, समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, पूर्व सैनिकों और उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

Betul News: बैतूल। स्वर्णकार समाज के आराध्य महाराज श्री 1008 अजमीढ़ देव की जयंती मंगलवार को नगर में सामाजिक बंधुओं ने उत्साह के साथ मनाई। सुबह केसर बाग से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इसके बाद केसर बाग में जयंती समारोह में पूजा-अर्चना मेधावी विद्यार्थियों, पूर्व सैनिकों, समाज के बुजुर्गों और उत्कृष्ट प्रतिभाओं का मंच से सम्मान किया गया। समारोह में पूरे जिले में सैकड़ों की संख्या में समाज के बंधु मौजूद रहे।

शरद पूर्णिमा के दिन स्वर्णकार समाज अपने आराध्य श्री 1008 अजमीढ़ देव की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाते आ रहा है। इस बार भी मंगलवार को जिले भर के सामाजिक बंधु केसर बाग में एकत्रित हुए और शोभायात्रा के रूप में शहर भ्रमण पर निकले। यह शोभायात्रा केसर बाग से होते हुए होटल आभाश्री, बाबू चौक, प्राइमरी चौक, पापुलर सोसायटी चौराह, दिलबाहर चौक, तांगा चौक, होटल लैंडमार्क, शिवाजी चौक, बस स्टैंड, लल्ली चौक, थाना चौक, कमानी गेट, मुर्गी चौक, कालेज चौक होते हुए वापस सभा स्थल पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत होने से पूरा शहर धर्ममय हो गया।

 

पूजा-अर्चना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

शोभायात्रा के बाद मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत केसर बाग में हुई। सबसे पहले आराध्य अजमीढ़ देव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया गया। सामाजिक बंधुओं ने अजमीढ़ देव की आरती उतारी और बारी-बारी से उनकी पूजा अर्चना की। इसके बाद जिले भर से आए सामाजिक बंधुओं की मौजूदगी में 10 वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को समाज के वरिष्ठों ने सम्मानित किया। यही पर सेना से सेवानिवृत्त हुए करीब 8 पूर्व सैनिकों का भी शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। इस दौरान समाज के एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ जनों का भी शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इसके अलावा समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित होने का अवसर मिला। इसकी सभी लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

अजमीढ़ देव के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों आरडी सोनी, शिव प्रसाद सोनी, नन्द किशोर सोनी, केएल सोनी, जुगल प्रसाद सोनी ने आराध्य अजमीढ़ देव के बारे में बताया। वक्ताओं ने बताया कि अजमीढ़ देव भगवान श्रीराम के वंशज थे। अजमीढ़ देव से प्रेरणा लेकर समाज उत्थान के लिए सभी को बुुजुर्गों ने संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में हरिओम सोनी, जय सोनी और मनोज सोनी ने भगवान अजमीढ़ देव के बारे में विस्तार से बताकर सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

आदर्श स्वर्णकार समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने सभी सामाजिक बंधुओं से एकजुट होकर समाज के उत्थान में योगदान देने का आव्हान किया। उन्होंने मन से कहा कि समाज के चुनाव शीघ्र ही संपन्न कराए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया इसी माह से शुरू की जाएगी। उनकी इस घोषणा का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन गणेश सोनी और नीलेश सोनी ने किया। आभार तरूण सोनी ने जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सामाजिक बंधुओं का योगदान रहा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button