Betul Ki Khabar: Video: सीएमओ का तो कमीशन से पेट भर रहा, कर्मचारियों के वेतन से कोई मतलब नहीं

Betul Ki Khabar: CMO is filling his stomach with commission, he is not concerned about the salary of the employees

नपा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का खुला आरोप, ठेकेदारों के भुगतान पर भड़के, आंदोलन की चेतावनी दी

Betul Ki Khabar: बैतूल। नगरपालिका परिषद के 150 से अधिक नियमिय कर्मचारियों का वेतन एक माह से लंबित है। गुस्साए कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और तत्काल वेतन भुगतान किए जाने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के नाम ज्ञापन सौंपा। नपा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन विनोदकर ने आरोप लगाया है कि परिषद के सीएमओ और जिम्मेदार अधिकारी अपनी कमीशनखोरी में व्यस्त हैं, कमीशन से उनका पेट तो भर रह है, जबकि कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा। यही वजह है कि कर्मचारियों के घरों में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

ठेकेदारों को दुलार, कर्मचारियों को दुत्कार

कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका के पास जब संसाधन की कमी नहीं है तो फिर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही क्यों की जा रही है। ठेकेदारों के बिल समय पर पास कर दिए जाते हैं और भारी-भरकम भुगतान भी हो जाता है, लेकिन कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने में बहानेबाजी की जा रही है। इस रवैया से नाराज होकर नगर पालिका के कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि वेतन का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो वे अगले दो दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है। समस्त 150 नियमित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि बिना वेतन के परिवार चलाना असंभव है और कर्मचारियों की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएमओ पर लगाए गम्भीर आरोप

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सीएमओ द्वारा सिर्फ अपने कमीशन और ठेकेदारों की परवाह की जा रही है। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी कोई ध्यान नहीं है। हड़ताल होने की स्थिति में शहर की सफाई और अन्य नपा सेवाएं प्रभावित होगी, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा। संघ के अध्यक्ष मदन विन्नोदकर ने ज्ञापन में यह भी बताया कि सीएमओ से इस संबंध में चर्चा की गई थी तो उनका कहना था कि विधायक के कहने पर ठेकेदार को भुगतान किया गया है। इसके लिए विधायक से ही बात करनी पड़ेगी। कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर सीएमओ को कटघरे में खड़ा करने और बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। कर्मचारियों ने सीधी चेतावनी दी है, की यदि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

 

आय के स्त्रोत बढ़ाने चार दिन में दूसरी बार सीएमओ की बैठक

नपा की माली हालत खराब होने के बाद 150 कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन नहीं मिलने से स्थिति बिगड़ गई है। कर्मचारियों के शुक्रवार को विरोध के बाद सीएमओ सतीष मटसेनिया ने चार दिन में दूसरी बार राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। पूर्व में उन्होंने बैठक लेकर हिदायत दी थी कि अच्छे राजस्व वसूली करने वालों को प्रोत्साहन और सम्मान मिलेगा और निर्धारित राजस्व नहीं मिलने वालों पर कार्रवाई होगी, लेकिन चार दिनों में भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने दूसरी बार बैठक लेकर अधिकारी और कर्मचारियों को सख्त लहेजे में हिदायत दी है कि नपा की वित्तीय स्थिति को देखते राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

इनका कहना …..

कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था की जा रही है, मुझे स्वयं को वेतन नहीं मिला है। दो-चार दिन में वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। रही बात कमीशन की तो जिसने भी यह कहा है, वह इस बात का सबूत दें।

सतीश मटसेनिया, सीएमओ नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button