Betul News: अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम फेल, क्रिटिकल यूनिट के पास जल भराव के हालात

Betul News: Drainage system of the hospital failed, waterlogging near the critical unit

आवाजाही में मरीजों के अलावा लोगों को हो रही परेशानी, बारिश शुरू होते ही फिर खुली पोल

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण जल भराव की स्थिति बन रही है। जिससे आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। करोड़ों की लागत से अस्पताल भवनों का निर्माण तो कर दिया, लेकिन परिसर में ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था नहीं बन पाई है। जब भी बारिश होती है, मुख्य अस्पताल और क्रिटिकल यूनिट के पास जल भराव की स्थिति बन जाती है। जल भराव के कारण वाहन चालक भी अपने वाहन पार्किंग स्थल में खड़े नहीं कर पाते हैं। पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं।

स्ट्रेचर और व्हील चेयर ले जाने में परेशानी

अस्पताल परिसर में जल भराव के कारण मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर ले जाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को लाते ले जाते समय चेयर से फिसलने का डर भी बना रहता है। कई बार मुख्य अस्पताल से मरीजों को सिटी स्केन सहित ट्रामा सेंटर में भर्ती के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर ले जाना पड़ता है। जल भराव के कारण परेशानी खड़ी होती है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जलभराव से पनपते मच्छर

अस्पताल में जलभराव के कारण गंदगी फैलती है और मच्छर भी पननते हैं। ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। एक बार बारिश होने पर घंटों तक परिसर में जल भराव की स्थिति निर्मित रहती है। जल भराव से संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने कई बार निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए, लेकिन इन निर्देशों पर गंभीरता से अमल नहीं किया जा रहा है।

इनका कहना…

कलेक्टर के निर्देश पर अस्पताल परिसर में साफ सफाई करवाई गई है और भी कहीं जल भराव हो रहा है तो उसे दुरुस्त किया जाएगा।

डॉ जगदीश घोरे, सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button