Betul Samachar: मंदिर में ले गया ‘मोदी’ और करवा दी चोरी, दानपेटी चोर हिरासत में

Betul News: Took Modi to the temple and got him robbed, donation box thief in custody

हनुमान मंदिर में दोबारा चोरी, पकड़े गए चोर ने साथी का नाम बताया ‘मोदी’

Betul Samachar: बैतूल। न्यू बारस्कर कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को फिर चोरी की वारदात सामने आई। इस बार चोर को रंगे हाथों लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार है। पकड़े गए चोर ने दावा किया कि उसे चोरी करवाने वाला व्यक्ति खुद मंदिर लेकर गया था और उसका नाम नरेंद्र है, जिसे इलाके में लोग ‘मोदीÓ कहकर बुलाते हैं। ग्राम दनोरा निवासी आरोपी सुरेश भलावी ने कबूल किया कि उसे मोदी ने काम के बहाने बुलाया और मंदिर में चोरी करने के लिए कहा।

मंदिर पहुंचते ही नरेंद्र ने पहले भगवान के चरणों में माथा टेका, फिर सुरेश को इशारा कर दानपेटी उठाने को कहा। दानपेटी उठाकर सुरेश ने बाहर बोरी में भर ली और नरेंद्र ने उसे 500 रुपए की चिल्लर दी जबकि बाकी रकम खुद रख ली। चोरी की जानकारी शाम को मिली, जब मंदिर कमेटी ने दानपेटी गायब देखी और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति मंदिर से बोरी लेकर जाते दिखा। गुरुवार सुबह जब वहीं व्यक्ति इलाके में देखा गया तो लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की।

जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोर की निशानदेही पर चोरी गई दानपेटी बरामद कर ली। स्थानीय निवासी उत्तम नागरे ने बताया कि हनुमान मंदिर में इससे पहले भी चोरी हो चुकी है, यह दूसरी घटना है। पुलिस अब फरार आरोपी नरेंद्र उर्फ ‘मोदीÓ की तलाश में जुट गई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button