सीमेंट रोड पर लगे पोल फिर उखाड़े, नपा ने एफआईआर दर्ज कराई

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश शुरू

बैतूल। कोठीबाजार की संकरी सीमेंट सड़क पर यातायात सुगम बनाने और अव्यवस्था रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा लगाए गए लोहे के पोल एक बार फिर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिए।

इस घटना को लेकर नपा ने कोतवाली थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।दरअसल, शहर के सबसे बड़े बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्थित रखने नपा ने सड़क के दोनों छोरों पर चार लोहे के पोल लगाए थे ताकि चौपहिया वाहनों का प्रवेश रोका जा सके। ये कदम इसलिए उठाया गया था क्योंकि संकरी सड़क पर दुकानदार सामान बाहर रखते हैं और लोडिंग-अनलोडिंग के चलते भी रास्ता अवरुद्ध हो जाता है।

नपा की यह व्यवस्था नागरिकों को राहत दे रही थी लेकिन बीती रात एक पोल अज्ञात व्यक्ति उखाड़ ले गया, जिससे व्यवस्था फिर गिड़ गई और नपा के इस प्रयास को नुकसान पहुँचा। इसे सरकारी कार्य में बाधा माना जा रहा है। नपा कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

नपा अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब पोल उखाड़े गए हों। पूर्व में भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे नगर प्रशासन की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। नपा ने आम जनता से भी अपील की है कि वह ऐसे मामलों में सहयोग करें और असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button