Betul News: एक और सौगात: 28 करोड़ से बनेगी 3 किमी की सड़क

Betul News: Another gift: 3 km road will be built with 28 crores

आबकारी सब स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक डिवाइडरयुक्त सड़क के लिए शीघ्र निकलेंगे टेंडर

Betul News: बैतूल। शहर में इस समय सड़कों का मकड़जाल बिछ रहा है। व्हाइट टापिंग सड़क का काम जोरशोर से शुरू हो चुका है। इस बीच एक और राहत की खबर है कि आबकारी सबस्टेशन गंज से भाजपा कार्यालय तक 28 करोड़ की लागत से नगरपालिका डिवाइडरयुक्त सड़क बनाने की तैयारी कर रही है। नपा ने सड़क बनाने का प्रस्ताव संचालनालय भेज दिया है। यहां से स्वीकृति मिलते ही टेंडर आमंत्रित कर सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि प्रक्रिया लंबी चली तो बारिश के बाद ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस सड़क की स्वीकृति यदि मिलती है तो अब तक की सबसे महंगी लागत की सड़क होगी।

लोगों को सुविधा दिलाने के उद्देश्य से नपा विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रस्तावों पर तेजी से अमल कर रही है। शहर की सड़कों के हालात सुधारने के लिए विधायक ने बीड़ा उठाया है। नगरपालिका उनके संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न मदों से सड़क का निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। व्हाइट टापिंग सड़क के बाद अब गंज क्षेत्र के लोगों को चमचमाती टूलेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। इस काम में यदि स्वीकृति मिलने में यदि देरी हुई तो बारिश बाद काम शुरू होगा। चूंकि डामरीकरण बारिश में शुरू होने पर कई तरह की परेशानी भी होती है, इसलिए नपा भी जल्दबाजी में नहीं है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो उनगनर गंज क्षेत्र को एक चमचमाती सड़क की सौगात मिल जाएगी।

3 किमी सड़क के लिए नपा की यह प्लानिंग

बताया जाता है कि आबकारी सबस्टेशन के पास से लेकर भाजपा कार्यालय के आगे अंडरब्रिज तक 28 करोड़ की लागत से सड़क बनाना प्रस्तावित है। नगरपालिका ने इसके लिए एमओएम जारी कर दिया है। चूंकि 25 करोड़ से अधिक के कामों के लिए संचालनालय से अनुमति लेना पड़ता है। इसलिए प्रस्ताव वहां भेज दिया गया है। यहां से एएस आने के बाद नपा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगी। इस पूरे काम के लिए एक माह से अधिक का समय लग सकता है। यदि समय पर अनुमति मिल गई तो टेंडर भी जल्दी लग जाएंगे और काम भी शीघ्र शुरू होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

शहर का सबसे व्यस्त मार्ग

जिस क्षेत्र में नपा टूलेन सड़क बना रही है, यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। दरअसल रेलवे की रेक मरामझिरी नहीं जाने के कारण यहां पर यातायात का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। गंज बसस्टैंड होने के कारण यातायात और अधिक बढ़ जाता है। इसी वजह रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाहन रेंगते हुए निकलते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए डिवाइडरयुक्त सड़क बनाने के लिए नपा ने प्लान बनाया है। टूलेन सड़क बनने के बाद इस मार्ग पर आवागमन सुचारू होकर लगने वाले जाम से भी राहत मिल जाएगी।

अतिक्रमण हटने के बाद बनेगी 16 फीट सड़क

नगरपालिका ने डिवाइडरयुक्त सड़क बनाने के लिए आबकारी सब स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक दोनों ओर अतिक्रमण हटाने का भी निर्णय लिया है। कुल 8-8 फीट की सड़क दोनों ओर बनाई जाएगी। इस समय सबसे अधिक अतिक्रमण गंज रेलवे स्टेशन के सामने पसरा हुआ है। प्राइमरी स्कूल, आबकारी सब स्टेशन और माता मंदिर के पास भी अतिक्रमण अधिक है। नपा ने सड़क बनाने के पहले सभी अतिक्रमण हटाकर काम शुरू करने की प्लानिंग की है। डेढ़ फीट डिवाइडर के बाद लगभग 14.5 फीट सड़क बनाई जाएगी। डिवाइडर पर पौधरोपण कर सेंट्रलाइज लाइट भी लगाकर इसे आधुनिक बनाया जाएगा।

इनका कहना….

विधायक के निर्देश पर इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। 28 करोड़ की लागत से बनने वाली गंज की प्रमुख सड़क का संचालनालय से एएस होने के बाद टेंडर लगाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने के बाद डिवाइडरयुक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा।

सतीष मटसेनिया, सीएमओ नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button