Betul Accident News: बिसनूर में छाया मातम: एक ही चिता पर मां, बेटे और भाई की अंतिम विदाई, सड़क हादसे ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

Betul Accident News: Mourning in Bisnur: Mother, son and brother's last farewell on the same pyre, road accident destroyed a happy family

Betul Accident News: आठनेर ( निखिल सोनी)। बुधवार का दिन ग्राम बिसनूर के लिए कभी न भूलने वाला काला दिन बन गया। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा था, हर आंख नम थी और हर दिल भारी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब मृतक परिवार के सदस्य वैभव की शादी की तैयारियों के लिए अमरावती गए हुए थे। लौटते समय मोर्शी के पास साबरखेड़ के नजदीक तेज रफ्तार और चूक ने ऐसा कहर ढाया कि मां, बेटा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में यह शामिल

नीलेश पिता बुधराव (28 वर्ष) – जिनकी शादी अभी नौ दिन पहले ही 30 अप्रैल को धनोरी में पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी।

गीता खासदेव (62 वर्ष) – मां, जिन्होंने अपने बेटे को दूल्हा बनते देखा और कुछ ही दिनों बाद खुद के साथ पुत्र के साथ हादसे का शिकार हो गई।

वैभव खासदेव (26 वर्ष) – जिनकी शादी 23 मई को गौला में तय थी, उसी की खरीदारी के लिए वे अमरावती गए थे।

इस हादसे में तीन अन्य लोग

नितिशा गवहाडे, मीना कोसे और दिलीप चढोकार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अमरावती के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

गांव में जब तीनों की एक साथ अर्थी निकली तो हर कोई फूट-फूटकर रो पड़ा। एक साथ तीन जनाजों को देखना किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार को बल्कि पूरे गांव को गहरी पीड़ा दे गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button