Betul News: राहुल गांधी बोले-कैसे हो हेमंत!
Betul News: Rahul Gandhi said- How are you Hemant!

वर्षों बाद मुलाकात से यादे हुई ताजा, दो मिनट तक चली चर्चा
Betul News: बैतूल। गुरूवार को कांग्रेस में आने वाले चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे देश के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक नई दिल्ली में बुलाई। इस बैठक में शामिल होने के लिए बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे भी 2 अप्रैल को रवाना हुए। 3 अप्रैल को बैठक राजधानी के नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई थी। सुबह 11 बजे से देर शाम तक चली बैठक में अलग-अलग प्रदेशों के कांगे्रस अध्यक्षों में संगठनात्म चुनाव समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। इसी दौरान जिला कांग्रेस बैतूल के अध्यक्ष वागद्रे मंच पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे, जैसे ही हेमंत ने राहुल गांधी को प्रणाम किया वह वैसे ही बोल पड़े हेमंत भाई बहुत दिनों बाद मिल रहे।
इस पर हेमंत ने कहा अवसर नहीं मिला, तब राहुल ने उनसे संगठन के बारे में भी चर्चा कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भी कहा। यह उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हेमंत वागद्रे को व्यक्तिगत रूप से जानते है, जब वे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब नईदिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव के लिए हेमंत को प्रभारी बनाया था। उसी समय राहुल गांधी एनएसयूआई-युवा कांग्रेस के प्रभारी थे। उस समय दोनों के बीच विश्व विद्यालय चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुआ करती थी। उसी के बाद हेमंत वागद्रे राहुल गांधी की गुड बुक में शामिल है और उन्हें एक बार विधानसभा चुनाव लड़ने और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने का मौका भी मिल चुका है।




