Betul Ki Khabar : जिले के शराब ठेके फाईनल, प्रताप वार्ड सारनी-बगडोना सिंडिकेट के हवाले
Betul Ki Khabar: District's liquor contracts final, Pratap Ward handed over to Sarni-Bagdona syndicate

कोठी बाजार, गंज समूह के फिर से होंगे टेंडर
Betul Ki Khabar : बैतूल। अंतत: सांझवीर टाईम्स की खबर पर मुहर तब लग गई जब अपने पिछले अंक में प्रताप वार्ड सारनी-बगडोना, कोठीबाजार और गंज समूह के ठेकों को लेकर सिंडिकेट के हावी होने की खबर प्रकाशित की गई थी। आज लॉटरी टेंडर के आवेदन खुलने के बाद सांझवीर टाईम्स की खबर पर मुहर भी लग चुकी है। जिले के सबसे बड़ समूह प्रताप वार्ड, सारनी और बगडोना के ठेके फाईनल हो चुके है। तीनों ही ठेके जिले के तीन बड़े ठेकेदारों के हवाले हो चुके है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज गुरूवार दोपहर 2 बजे लॉटरी आवेदन का पोर्टल खुलने के बाद जिले की तीन दुकाने फाईनल हो चुकी है। जिला आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह चढ़ार ने मिली जानकारी के मुताबिक शहर के प्रताप वार्ड की शराब दुकान सनराईज़ कंपनी को लगभग 25 करोड़ 68 लाख 50 हजार 885 में दी गई है।
इसी तरह सारनी समूह की दुकाने वैष्णवी ट्रेडर्स को 13 करोड़ 21 लाख 57 हजार 888 रूपए में प्रदान की गई है। बगडोना समूह की शराब दुकाने रितेश मालवीय एंड कंपनी को 17 करोड़ 20 लाख 2027 रूपए में दी गई है। श्री चढ़ार के मुताबिक कोठी बाजार और गंज समूहों की दुकानों के टेंडर पुन: किए जाऐंगे। इसके अलावा जिले के 14 अन्य समूह पहले ही रिनीवल हो चुके है। 80 प्रतिशत राशि पूर्ण होने के बाद अब मात्र कोठी बाजार और गंज समूहों के ही ठेके बाकी बचे हुए है।
सच साबित हुआ सांझवीर टाईम्स का आंकलन
जिले के 19 समूहों की 56 दुकानों को लेकर सांझवीर टाईम्स ने पूर्व में ही समाचार प्रकाशित किया था। 14 समूहों के रिनीवल फार्म पोर्टल पर अपलोड होने के बाद यह संभावना जताई गई थी कि प्रताप वार्ड, सारनी, बगडोना, कोठीबाजार और गंज के बाकी बचे हुए समूहों पर सिंडिकेट की योजना काम कर सकती है और सांझवीर टाईम्स की यह संभावना सटीक साबित हुई। प्रताप वार्ड समूह की दुकाने हासिल करने में सनराईज़ कंपनी सफल साबित हुई है और जानकारी मिली है कि यह कंपनी रंजीत शिवहरे ग्रुप से संबंद्ध है। इसी तरह सारनी समूह की दुकानें वैष्णवी ट्रेडर्स ने हासिल की है और यह कंपनी चिचोली क्षेत्र के ठेकेदार रितेश मालवीय की बताई जा रही है। इसी तरह बगडोना की शराब दुकान हासिल करने में मुलताई के पूर्व ठेकेदार अज्जू ठाकुर ने सफलता हासिल की है और इन सभी समूहों के लिए सांझवीर टाईम्स ने संभावना व्यक्त की थी कि इन्हीं ठेकेदारों द्वारा बाकी की बची दुकानें हासिल की जाऐंगी।
इनका कहना
प्रताप वार्ड, सारनी और बगडोना समूहों की दुकाने फाईनल हो चुकी है। कोठीबाजार और गंज समूह की दुकानों के टेंडर किए जाऐंगे।
अंशुमान सिंह चढ़ार
जिला आबकारी अधिकारी, बैतूल




