MP Transfer List: एमपी में फिर तबादले का सिलसिला शुरू, इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट
MP Transfer List: Process of transfer started again in MP, these officers were transferred, see list

MP Transfer List: मध्य प्रदेश में फिर एक बार अधिकारियों के तबादले हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही IAS ऑफिसरों के ट्रांसफर हुए थे। उसी के साथ वन विभाग के अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे। वन विभाग के बाद अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए गए हैं। इन विभागों के अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक यह अधिकारी नई जगह पदस्थ होंगे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 12 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, जिसमें उपायुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विकास खंड अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल है। वहीं पुलिस विभाग में निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। भोपाल पुलिस मुख्यालय में 10 निरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हो गई है।
- यह भी पढें: MP News : बदल जाएंगे मध्य प्रदेश के इन 54 गावों के नाम, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की ऐतिहासिक घोषणा
MP Transfer List: इन पुलिसकर्मियों के हुए ट्रांसफर
- PHQ भोपाल में निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया को उज्जैन में पदस्थ किया गया।
- नीमच में निरीक्षक शिवकुमार यादव अब शाजापुर में जिम्मेदारी दी गई है।
- छतरपुर में निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर का तबादला टीकमगढ़ में हुआ है।
- झाबुआ के निरीक्षक राजू सिंह बघेल को सीहोर में पदस्थ किया गया।
- PHQ भोपाल में निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव का तबादला अशोकनगर में हुआ है।
- PHQ में कार्यकारी निरीक्षक अनिला कैथवास को उज्जैन में जिम्मेदारी मिली।
- सतना में कार्यकारी निरीक्षक पंकज कुमार शुक्ला का ट्रांसफर टीकमगढ़ में किया गया है।
- PHQ भोपाल की स्पेशल ब्रांच में कार्यकारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश सिंह चौहान को गुना में पदस्थ किया गया है।
- लोकायुक्त संगठन भोपाल में कार्यकारी निरीक्षक विक्रम चौहान का तबादला बुरहानपुर में किया।
- PHQ भोपाल में कार्यकारी निरीक्षक हरी सिंह परमार का सीहोर ट्रांसफर हुआ है।
- यह भी पढें: MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों को दिया बड़ा तोहफा, अब खाते में आएंगे ₹3000, जानिए पूरी खबर