Betul News: कोठीबाजार- गंज मंडल में विकास-विक्रम की जोड़ी रिपीट होगी!

Betul News: Vikas-Vikram pair will repeat in Kothibazar-Ganj Mandal!

तीन नामों के पैनल में आखिर किसकी खुलेगी लॉटरी, 15 दिसंबर तक तय हो जाएंगे मुख्यालय के दो अध्यक्ष

Betul News: बैतूल। भाजपा संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्षों के नाम पर रायशुमारी के बाद अब गेंद प्रदेश संगठन के पाले में पहुंच चुकी है। अब आने वाले दिनों में मंडल अध्यक्ष कौन होगा? इस पर राजनीतिक चर्चा भी छिड़ चुकी है। राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि संगठन की महारथ हासिल करने के बाद भाजपा संगठन द्वारा विक्रम-विकास की जोड़ी को पुन: जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि गंज और कोठीबाजार दोनों ही मंडलों से कुल 6 नाम राजनीतिक पटल पर छाए हुए थे, लेकिन इन दो नामों को छोड़ दिया जाए तो किसी भी दावेदार की संगठन क्षमता इतनी मजबूत नजर नहीं आ रही है कि जिला मुख्यालय के बड़े मंडलों की जिम्मेदारी वे संभाल सकें। इधर जिस रफ्तार से भाजपा अपना सफर तय कर रही है, उससे ऐसा नहीं लग रहा कि आने वाले समय को देखते हुए भाजपा संगठन कोई रिस्क लेना चाहेगा।

सुपर परफॉर्मेंस का मिल सकता है फायदा

संगठन चुनाव में सक्रिय और प्राथमिक सदस्यता के बाद बूथ समितियों के चुनाव भी सम्पन्न कराए जा चुके हैं। अब पार्टी का पूरा फोकस आगामी 15 दिसम्बर तक जिले के 30 मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त करने पर है। राजनीति के लिहाज से पार्टी के लिए जिला मुख्यालय के गंज और कोठीबाजार दोनों ही मंडल काफी मायने रखते हैं। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में कोठीबाजार मण्डल अध्यक्ष के लिए 6 दावेदारों के नाम सामने आए थे। इसमें विक्रम वैध के अलावा वरुण धोटे, पवन शर्मा, सावन्या शेषकर, नरेंद्र हरसुले और पार्षद संतोष भलावी शामिल हैं।

इनमें पवन शर्मा पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा से जुड़े हैं। संतोष भलावी भी पार्षद की भूमिका निभा रहे हैं। वरुण धोटे गांधी वार्ड से हाल ही में पार्षद चुने गए हैं। इसके अलावा सावन्या शेषकर और नरेंद्र हरसुले की संगठनात्मक क्षमता इतनी नहीं आंकी जा सकती कि वे मंडल अध्यक्ष जैसे पद का भाजपा की गाइडलाइन के मुताबिक निर्वहन कर पाएं। इन दोनों ही नामों पर संगठन रिस्क लेना नहीं चाहेगा। ऐसे में सिर्फ विक्रम वैध ही ऐसे दावेदार बचे हैं, जिनकी कार्यप्रणाली और संगठनात्मक क्षमता जग जाहिर है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि कोठीबाजार मंडल से अगले अध्यक्ष विक्रम वैध हो सकते हैं।

विकास को फिर मिल सकता है मौका

कुछ यही स्थिति गंज मण्डल में भी नजर आ रही है। यहां पर विकास मिश्रा के अलावा आशीष साहू, विकास प्रधान, राजा सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद पवन यादव और आशीष पवार की दावेदारी प्रमुखता से सामने आई है। राजनीति के जानकारों की माने तो आशीष साहू दावेदारी में थोड़े मजबूत जरूर नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी संगठन क्षमता थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दावेदारों में शामिल राजा सूर्यवंशी का नाम जरूर सामने आया, लेकिन दावेदारी को लेकर उन्होंने भी ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके अलावा पूर्व पार्षद पवन यादव, आशीष पवार और विकास प्रधान जुझारू नेताओं में गिने जरूर जाते हैं, लेकिन परफार्मेंस में कमजोरी के चलते उनके दांव फेल होने की भी संभावना नजर आ रही है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि गंज मण्डल अध्यक्ष का पद एक बार फिर विकास मिश्रा को दिया जा सकता है। इसके पीछे उनके पुराने कार्यकाल को प्रमुख वजह बताया जा रहा है, क्योंकि पार्टी में जिस तरह की परफॉर्मेंस विक्रम-विकास ने दिखाई है । वैसी परफार्मेंस अन्य मण्डल अध्यक्ष दिखा पाए, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। लिहाजा इस बात के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं कि गंज और कोठीबाजार मण्डल में विक्रम- विकास की जोड़ी के सुपर परफार्मेंस को देखते मण्डल अध्यक्ष के पद पर दोनों की पुन: ताजपोशी हो सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button