Sarni me loot : सारणी में बेखौफ चोर, सुरक्षाकर्मियों से सामना हुआ तो पत्थर फेंक

पत्थरों के जवाब में फायरिंग की तो स्क्रैप छोड़कर भागे बदमाश

Chori News : सारनी। कभी पुलिस के नाम से खौफ खाने वाले चोर, बदमाश आज डब्ल्यूसीएल और पुलिस के लिए सिर दर्द बन गए हैं। दरअसल खदान में लूट, डकैती, पत्थरबाजी, मारपीट और चोरी जैसी वारदात आम हो चली। बदमाशों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद होते जा रहे हैं कि अब अलग-अलग गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। खास बात यह है कि एक, दो नहीं, बल्कि कई बार चोर, बदमाशों के गिरोह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। लेकिन मुंह पर कपड़ा बंधा होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही।

यही वजह है कि डब्ल्यूसीएल और पुलिस विभाग चोरों के गिरोह पर नियंत्रण नहीं पा रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 15 से 20 नकबजन हथियारबंद चोर छतरपुर टू कोयला खदान के परिसर में घुस आए। जिन्हें देखकर कार्य पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स के होश उड़ गए। सुरक्षा गार्ड्स ने बिना समय गंवाए इसकी सूचना पेट्रोलिंग टीम और पुलिस को दी। गश्ती दल को देख कुछ चोर स्क्रैप लेकर भाग निकले तो कुछ स्क्रैप छोड़कर भाग गए। इसी दौरान जब चोरों और गश्ती दल का आमना सामना हुआ तो चोरों ने हवा फायरिंग का जवाब पत्थरबाजी से दिया। पत्थरबाजी में छतरपुर टू खदान परिसर की एंबुलेंस का कांच तक टूट गया है। चोर, पुलिस व सुरक्षा गार्ड्स के बीच यह कोई पहली मुठभेड़ की घटना नहीं है। इसके पहले भी इस तरह की वारदातें वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पाथाखेड़ा क्षेत्र में हो चुकी हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button