Betul Tapti ka jal : चौथे दिन भी शहरवासियों को नहीं मिला पानी, मौके पर डटी रहीं नपा अध्यक्ष
जल शाखा के सब इंजीनियर मौके से गायब, 50 कर्मचारियों की टीम ने काम किया, लेकिन सुधार के बाद फिर फूटी पाइप लाइन

Betul Tapti ka jal : बैतूल। पिछले चार दिन से भीषण जल संकट झेल रही शहर की जनता को शुक्रवार भी पानी नसीब नहीं हो पाया है। नपा ने फूटी हुई पाईप लाइन का काम इतना घटिया था कि मरम्मत के बाद जैसे ही सप्लाई शुरू की गई पाइप लाइन प्रेसर नहीं झेल पाइप और ज्वाइंट पर लगाया गया पैकिंग रबर बाहर फिका गया और पूरा पानी बह गया।
इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर और सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया को खुद दनोरा पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। हालांकि जल शाखा प्रभारी सब इंजीनियर ब्रजेश खानूरकर दोपहर तक दनोरा नहीं पहुंचे थे, इससे नपा अध्यक्ष और सीएमओ भी खासे नाराज बताए जा रहे हैं। संभावना है कि पाइप लाइन दुरुस्त होने में एक दो दिन और लग सकते हैं। ऐसे में शहर में भीषण जलसंकट गहरा सकते हैं।
घटिया काम का घटिया नतीजा- Betul Tapti ka jal
दनोरा ग्राम के समीप बंसल कम्पनी द्वारा फोड़ी गई पाइप लाइन का खामियाजा शुक्रवार पूरे चार दिन से शहर की जनता भुगत रही है। खुद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यर्वंशी ने मौके पर जाकर स्थिति देखी और जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन शुक्रवार चौथे दिन भी नपा शहर वासियों को पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन का सुधार कार्य पूर्ण कर लिया गया था। मौके पर नपा के सब इंजीनियर ब्रजेश खानुरकर मौजूद थे। इसके बाद ताप्ती बैराज से जैसे ही पानी की सप्लाई शुरू की गई, घटिया काम पानी का प्रेशर बर्दाश्त नहीं कर पाया और पाईप लाइन फिर फूट गई।

मौके पर डटी नपाध्यक्ष, बोली काम पूरा करवा के ही लौटूंगी
पिछले चार दिनों से पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे शहर वासियों को जल्द पानी की सप्लाई हो सके इसके लिए नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बताया जा रहा है कि श्रीमती बारस्कर जब मौके पर पहुंची तो मौके पर मात्र दो मजदूर ही काम कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने तत्काल सीएमओ और इंजीनियर को मौके पर तलब किया। नपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में समझा दिया कि जब तक पाइप लाइन का काम पूरा नहीं हो जाता वे यहां से वापस नहीं जाएंगी। इसके बाद नपा अध्यक्ष ने मौके पर ही डटी रही। श्रीमती बारस्कर का कहना है कि शाम तक सुधार कार्य किसी भी हालत में पूर्ण कर लिया जाएगा।और नागरिकों को रात तक पानी की सप्लाई भी दे दी जाएगी
इनका कहना…..
तात्कालिक व्यवस्था करते हुए वार्डों में टैंकरों से पानी दिया जा रहा है। शाम तक सुधार कार्य भी कर लिया जाएगा।
पार्वती बाई बारस्कर नपा अध्यक्ष बैतूल
बैतूल नपा के लिए फिर अच्छे सब इंजीनियर की तलाश
तीन-चार दिन से शहर के लोग पानी के लिए तरस रहे है और उधर जल शाखा प्रभारी ब्रजेश खानूरकर लापरवाही बरत रहे है। शुक्रवार को तो हद गई जब पाईप लाईन सुधरने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई और खानूरकर मौके से गायब थे। ऐसे में नपाध्यक्ष और सीएमओ को मौके पर पहुंचना पड़ा। दोनों ने जल शाखा प्रभारी को कई बार फोन लगाए लेकिन रिसीव नहीं किए। बताया जा रहा है कि नपाध्यक्ष भी खानूरकर के रवैये से नाराज है। उन्होंने मौके से ही विधायक हेमंत खण्डेलवाल को इस बार में अवगत कराया गया। आखरी में चिचोली में पदस्थ होनहार सब इंजीनियर का नाम सामने आया, लेकिन वे भी विवादित रहे। ऐसे में बैतूल नपा अदद एक अच्छे सब इंजीनियर की तलाश कर रही है।




