Cyber Fraud: आपकी बेटी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, उम्रकैद होगी!, अब साइबर ठगी का नया फंडा सामने आया, जागरूक समाजसेवी ने एसपी को की शिकायत

Cyber ​​Fraud: Your daughter was caught by the crime branch, she will be sentenced to life imprisonment! Now a new fund of cyber fraud has come to light, alert social worker complained to the SP.

Cyber Fraud: बैतूल। आपकी बेटी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। चाहे तो आप उससे बात कर लो, यदि समस्या से बचना है तो एक निश्चित राशि भेज दीजिए, समस्या खत्म हो जाएगी। यह फोन सृष्टि कंप्यूटर के संचालक जितेंद्र कुमार पेसवानी को एक अज्ञात नंबर से आया तो हड़बड़ाहट में नींद से उठे। संबधित ने उन्हें कहा कि आपकी बेटी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है, उससे बात भी कराई तो हूबहू बेटी की ही आवाज आ रही थी। उन्हें आश्चर्य हुआ। हालांकि जिस समय अज्ञात व्यक्ति का फोन आया तब उनकी बेटी बैतूल में ही आवास पर थी, इसलिए उन्हें समझते देर नहीं लगी कि यह साइबर ठगी की नई करतूत होगी। (Cyber Fraud)

श्री पेसवानी ने बताया कि रात 11.20 मिनट पर उन्हें +917205794598 एवं वाट्सएप पर +923037970605 से मैसेज आया। इसके बाद संबंधित ने मोबाइल पर फिर काल किया और बेटी का नाम लेकर बताया कि उसे क्राइम ब्रांच द्वारा एक मामले में पकड़ा गया है। चूंकि उनकी बेटी इंदौर से कुछ समय पहले ही बैतूल आई थी, इसलिए उन्हें समझ में आ गया कि यह फर्जीवाड़ा है। फोन करने वालों को अपनी बातों में उलझाते हुए जागरूक और हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले पेसवानी ने अपराध के संबंध में पूछा तो बताया कि आजीवन कारावास की सजा की धमकी दी गई। हालांकि फोन करने वाले ने उनकी बेटी से बात भी कराई तो आवाज भी हूबहू मिलती-जुलती थी। कुछ दिनों पहले ही वह इंदौर से बैतूल आई थी, इसलिए निश्चित होकर वे फोन करने वालों को बातों में उलझाते रहे। जागरूक और समाजसेवी पेसवानी ने मंगलवार को एसपी से संबंधित नंबर के आधार पर आए अज्ञात मोबाइल नंबरों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सांझवीर अलर्ट: अज्ञात नंबरों से बनाए दूरी (Cyber Fraud)

यह कोई पहला मामला नहीं है जब साइबर ठगों ने नए तरीके इजाद कर लोगों को ठगने का प्रयास किया हो। पेसवानी चूंकि एक कंप्यूटर संस्थान के संचालक होने के साथ काफी जागरूक है कि इसलिए वे साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। अन्य लोगों से भी सांझवीर अपील करता है कि यदि +92 सीरिज या कोई अन्य अज्ञात नंबर से फोन आए तो उठाने से बचे और फोन उठाना भी है तो उनके बहकावे से बचे, न तो कभी ओटीपी नंबर बताए या फिर बैंक एकाउंट के नंबर देने से भी बचे। जब तक आप लोग संतुष्ट न हो जाए तब तक, साइबर ठगों को सबक सीखाएं और साइबर सेल में इसकी शिकायत करें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button