UP Stunts Video: रायबरेली में खुलेआम ट्रैफिक के नियमों की उड़ी धज्जियां, स्टंट वीडियो हुआ वायरल
UP Stunts Video: Traffic rules openly flouted in Rae Bareli, stunt video goes viral

UP Stunts Video: कई बार देखा गया है कि कई लोग फेमस होने के लिए या मजे के चक्कर में सरकारी नियमों का उल्लघन करते है एक ऐसा ही वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा जहां उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ट्रैफिक के नियमों की कुछ युवकों ने खुलेआम धज्जियां उड़ाई है। रील बनाने के चक्कर में करीब 6 कार में सवार होकर कुछ युवकों ने खुलेआम स्टंट किया। जिसके बाद इन युवकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में सवार युवक गेट से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस कार सवार लोगों की पहचान करने में जुट गई। वीडियो लखनऊ-प्रयागराज हाईवे का बताया जा रहा है।
(UP Stunts Video)यहां देखें वीडियो…
रायबरेली- खुलेआम उड़ाई जा रही यातायात नियमों की धज्जियां
➡6 कारों में सवारों ने यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
➡रील बनाने को लेकर सड़कों पर लहराई गई कार
➡युवकों ने कार के गेट पर खड़े होकर बनाई वीडियो
➡लखनऊ-प्रयागराज हाईवे का बताया जा रहा वीडियो
➡वीडियो वायरल होने से पुलिस… pic.twitter.com/VHj0bv7GJs— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 20, 2024





