Rubik Kyoob Se Bane Ram: छोटे लड़के ने रूबिक क्यूब से बनाई भगवान राम की तस्वीर, देखकर लोग हुए हैरान, दी बधाई…
Rubik Kyoob Se Bane Ram: A small boy made a picture of Lord Ram, people were surprised to see it, congratulated...

Rubik Kyoob Se Bane Ram: इन दिनो पुरे देश में राम नाम की धूम मची हुई है। छोटे-बड़े, बच्चे हो या बूड़े सभी राम नाम के रग में रगे हुए है । ऐसे में सातवीं क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के ने अपनी कला से सभी को हैरान कर दिया है। छात्र का नाम प्रणव पी विनय है, जिसने रूबिक्स क्यूब्स का इस्तेमाल करके भगवान राम की सुंदर आकृति बनाई है। प्रणव ने श्री राम की एक छवि, 498 क्यूब्स का उपयोग करके तैयार की। इस आकृति को देखकर हर कोई बच्चे की तारीफ कर रहा है। पियापट्टनम शहर के एक छोटे लड़के ने रूबिक क्यूब का उपयोग करके भगवान राम की तस्वीर बनाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रणव ने इससे पहले 22 विभिन्न प्रकार के क्यूब्स को हल करके कर्नाटक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक रिकॉर्ड बनाया है, एक उपलब्धि जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। इससे पहले प्रणव ने 400 क्यूब्स का उपयोग करके श्री कृष्ण की आकृति बनाई थी।
(Rubik Kyoob Se Bane Ram)यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram





