Hybrid Car: सबसे ज्यादा माइलेज देता है हाइब्रिड कार, जानें पूरी डिटेल्‍स…

Hybrid Car: Hybrid car gives highest mileage, know complete details

Hybrid Car: पिछले कुछ सालों में हाइब्रिड कारों का चलन काफी बढ़ा है। इलेक्ट्रिक कारें अब आपको भारत की सड़कों पर भी नज़र आ जाएंगी। ये कारें कम खर्च में काफी ज्यादा दूरी तय कर सकती हैं। यहां तक कि काफी लोगों को ये बात भी पता होगी कि हाइब्रिड कारें (Hybrid Car) काफी ज्यादा माइलेज देती हैं। इतना ही नहीं, किसी आम पेट्रोल या डीजल कार की तुलना में हाइब्रिड कारें फ्यूल बचाने के मामले में सबसे आगे हैं। लेकिन ऐसा होता कैसे है और इसके पीछे कौन सी तकनीक है इस बारे में शायद ही आपको अंदाजा होगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाइब्रिड कारें कैसे काम करती हैं।

इस प्रकार से कम करती है हाइब्रिड कार(Hybrid Car)

  • जब कार की स्पीड कम होती है तो वह इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है।
  • लेकिन जैसे ही स्पीड बढ़ाई जाती है, तो पेट्रोल या डीजल इंजन चालू होता है।
  • तो इस प्रकार से, दोनों इंजन मिलकर कार को चलाने में मदद करते हैं।
  • फिर जब कार ब्रेक लगाती है, तो इससे बनने वाली रीजेनरेटिव एनर्जी बैटरी में स्टोर हो जाती है।
  • हाइब्रिड कारें आम डीजल-पेट्रोल कारों से ज्यादा माइलेज कैसे देती हैं
  • इलेक्ट्रिक मोटर एनर्जी का अधिक कुशल उपयोग करती है।
  • ब्रेकिंग रीजेनरेटिव एनर्जी बन जाती है और इस एनर्जी को ही बैटरी में स्टोर कर लिया जाता है जिससे इलेक्ट्रिक मोटर चलाई जाती है।
  • पेट्रोल या डीजल इंजन केवल जरूरत के हिसाब से ही चालू होता है।

हाइब्रिड कारों के फायदे(Hybrid Car)

Hybrid Car: सबसे ज्यादा माइलेज देती है हाइब्रिड कार, जानें पूरी डिटेल्‍स

  • अधिक माइलेज
  • कम प्रदूषण
  • कम शोर
  • टैक्स बेनिफिट्स

हाइब्रिड कारों के नुकसान(Hybrid Car)

  • अधिक महंगी
  • जटिल तकनीक
  • सीमित बैटरी रेंज

क्या है हाइब्रिड कार खरीदने का फायदा(Hybrid Car)

Hybrid Car: सबसे ज्यादा माइलेज देती है हाइब्रिड कार, जानें पूरी डिटेल्‍स

हाइब्रिड कारें आम डीजल-पेट्रोल कारों से ज्यादा माइलेज देती हैं और पर्यावरण के लिए भी बेहतर होती हैं। यदि आप कम ईंधन खर्च करना चाहते हैं और प्रदूषण कम करना चाहते हैं, तो हाइब्रिड कार एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। कम फ्यूल की खपत होने से हाइब्रिड कारें कहीं ज्यादा माइलेज देती हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखती हैं।(Hybrid Car) इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही इन्हें सिर्फ बैटरी और मोटर पर ही नहीं बल्कि फ्यूल इंजन पर भी चलाया जा सकता है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button