Betul Suicide News: पत्नी से विवाद के बाद मशीन आपरेटर ट्रेन के सामने कूदा, पूरा गांव तलाश रहा था, घटना के बाद सभी बेहद दुखी

Betul Suicide News: After a dispute with his wife, the machine operator jumped in front of the train, the entire village was searching, everyone was very sad after the incident.

Betul Suicide News: (बैतूल)। एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से मां का ख्याल रखना कहकर निकले इस युवक को पूरा गांव ढूंढ रहा था। वह लोगों को मिलता उससे पहले ही उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार देर रात सदर इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक चिचोली के पास मंडई का रहने वाला शिवदयाल पिता भोजलु (30) ने शुक्रवार रात बैतूल से इटारसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह दोपहर में घर से गुस्से से निकला था। बताया जा रहा है कि युवक भोपाल में एक दैनिक अखबार की प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। पिछले तीन साल से वह गांव में रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के अधिकांश लोग अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि युवक का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, इसके बाद वह गुस्से से बाइक लेकर घर से निकला था। इस दौरान उसने दोस्तों को फोन लगाकर कहा कि मां का ख्याल रखना। उसकी इस बात से दोस्तों को शक हुआ तो उसे ढूंढने के लिए निकले। गांव के लोगों को युवक की बाइक चिचोली में खड़ी मिली। इसी बीच फोन पर बात करते हुए पीछा कर रहे युवकों को ट्रेन की आवाज से महसूस हुआ कि शिवदयाल रेलवे स्टेशन पर है और कहीं जा रहा है तो उसे ढूंढने युवक नागपुर भोपाल की ओर निकले, लेकिन वह नहीं मिला।

शिवदयाल का पीछा करते हुए युवकों ने उसे देर शाम खोज लिया था। वे उसके पास पहुंचते इससे पहले ही वह ट्रेक से गुजर रही एक मालगाड़ी के सामने कूद गया। इससे उसका एक पैर कट गया और सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे युवक जब उसके पास पहुंचे तो उसकी सांसे चल रही थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवदयाल अपनी मां का इकलौता बेटा था। जबकि उसके दो अन्य भाई दूसरी मां की संतान हैं। मृतक का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या की जांच कर रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button