Tata Cars Price Increased: टाटा मोटर्स ने दिया जोर का झटका, किया मंहगाई का वार, नेक्सॉन और पंच की कीमतें 45 हजार तक बढ़ीं

Tata Cars Price Increased: Tata Motors gave a big blow, attacked inflation, prices of Nexon and Punch increased by 45 thousand

Tata Cars Price Increased: कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने फरवरी के महीने में अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों को रिवाइज किया है। मौजूदा समय में टाटा मोटर्स के लिए नेक्सन और पंच, सबसे ज्यादा वॉल्यूम जनरेट कर रही हैं। यह दोनों इसकी टॉप सेलिंग एसयूवी हैं। कंपनी ने पहले ही जानकारी दी थी कि वह फरवरी से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने वाली हैं। उसने ऐसा ही किया, टाटा की कारें अब महंगी हो गई हैं। इनमें नेक्सन और पंच भी शामिल हैं। इनकी कीमत भी बढ़ाई गई अगर आप इन दोनों में से कोई कार खरीदना चाह रहे थे तो पहले इनकी कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बारे में जान लें।

जानें कितनी बड़ी कीमत(Tata Cars Price Increased)

टाटा ने नेक्सन की कीमतों में 45,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही, अब नेक्सन की प्राइस रेंज 8। 15 लाख रुपये से 15.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो गई है। फरवरी 2024 की नई कीमतें पहले की तुलना में 0.62% से 3.7% ज्यादा हैं। इसके किसी वेरिएंट को बंद नहीं किया गया।

वहीं, पंच की कीमतों में 17,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब पंच की एक्स-शोरूम प्राइस रेंज 6। 13 लाख रुपये से 10.20 लाख रुपये तक हो गई है। इसके कुछ वेरिएंट्स को बंद भी किया गया है।

Tata Cars Price Increased: टाटा मोटर्स ने दिया जोर का झटका, किया मंहगाई का वार, नेक्सॉन और पंच की कीमतें 45 हजार तक बढ़ीं

गौरतलब है नेक्सन इंडियन मार्केट में लगभग 7 साल से मौजूद है। इसने 6 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन आंकड़ा पार कर लिया है। इसे पहली बार सितंबर 2017 में पेश किया था। फिर, इसने 2019 के मिड में 1 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पूरी किया।

2023 में इसने 5 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया और अब तक इसकी कुल 6 लाख यूनिट्स रोल आउट की जा चुकी है। सिर्फ कैलेंडर ईयर 2023 में Tata Nexon की 1,70,311 यूनिट्स बिकी हैं।

Tata Cars Price Increased: टाटा मोटर्स ने दिया जोर का झटका, किया मंहगाई का वार, नेक्सॉन और पंच की कीमतें 45 हजार तक बढ़ीं

2023 में यह देश की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी। टाटा पंच की बिक्री भी अच्छी हो रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button