Hathi Ka Video: हाथियों के झुंड ने ट्रक को रोका वसूला टोल टैक्स, Video देख यूजर्स बोले ‘कितनी प्यारी है जंगल की पुलिस’
Hathi Ka Video: A herd of elephants stopped the truck and collected toll tax, after watching the video, users said 'How cute is the jungle police'

Hathi Ka Video: धरती पर मौजूद विशालकाय प्राणियों में हाथी का नाम सबसे पहले आता है। जब भी जंगल के मनमौजी स्वभाव वाले जानवरों का जिक्र होता है तो उनमें हाथियों का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि बड़ा और वज़नदार होने के साथ-साथ हाथी को संवेदनशील और होशियार भी कहा जाता है। भले ही शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता जैसे खूंखार शिकारी जानवरों का जंगल में राज चलता हो, लेकिन हाथियों की अपनी एक अलग ही पैठ है।(Hathi Ka Video) आमतौर पर ये हाथी किसी को परेशान नहीं करते हैं, लेकिन अगर कोई उनके इलाके में आ जाता है तो फिर वो अपने अंदाज में सबक भी सिखाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हाथियों का झुंड न सिर्फ जंगल से गुजर रहे ट्रक को रोकता है, बल्कि अधिकारी की तरह टैक्स भी वसूल करता है।(Hathi Ka Video)
(Hathi Ka Video)यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram





