Betul Independence Day 2023: रिमझिम फुआर भी कम नहीं कर पाया आजादी का जश्न, लोगों ने भीगते हुए देखी परेड

Betul Independence Day 2023: Even the drizzle could not reduce the celebration of independence, people saw the parade getting wet

मुख्य समारोह में कलेक्टर बैंस ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, रंगारंग कार्यक्रमों ने मन मोहा, खूब बटोरी तालियां

Betul Independence Day 2023: रिमझिम फुआरों भी कम नहीं कर पाया आजादी का जश्न, लोगों ने भीगते हुए देखी परेड

Betul Independence Day 2023 (बैतूल)। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने रिमझिम फुआरों के बीच ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। लोगों में आजादी के जश्न का इतना अधिक उत्साह था कि बारिश में भीगते हुए परेड और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में कलेक्टर ने परेड कमांडर्स से परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी भी मौजूद थे। समारोह में मुख्य अतिथि श्री बैंस ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। देश की स्वतंत्रता का यह पर्व (Betul Independence Day 2023) समूचे जिले में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह में आयोजित परेड में एसएएफ सीनियर सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), सीनियर होमगार्ड बल, जिला वन विद्यालय, एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक (जेएच कॉलेज), एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका (जेएच कॉलेज), एनसीसी जूनियर डिवीजन शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनसीसी जूनियर डिवीजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, जूनियर डिवीजन स्काउट सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा (बालिका), ट्रफिक वार्डन, जूनियर एनसीसी डिवीजन आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा, शौर्य दल (बालिका), राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई जेएच कॉलेज, जूनियर एनसीसी लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल, रेडक्रास दल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज, बैंड घोष दल भारत-भारती विद्यालय जामठी द्वारा भव्य परेड प्रस्तुत की गई। परेड में राष्ट्रगान की धुन के साथ हर्ष फायर भी किया गया।

Also Read : Betul Accident News: बोलेरो वाहन ने मारी टक्कर, लोक गायक की मौत, शाहपुर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मातम में बदला, शोक की लहर

समारोह (Betul Independence Day 2023) में आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा, शासकीय महाविद्यालयीन एवं सीनियर कन्या छात्रावास, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालापाठा, डिवाईन स्कूल बैतूल बाजार, शासकीय आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर एवं शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसको उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर सराहा।

Also Read : Aajaadi Ka Amrt Mahotsav :  नगर परिषद के कार्यक्रम में सीएमओ ने आदिवासी महिला अध्यक्ष को नहीं बुलाया, भाजपा नेताओं के आतिथ्य में करवा लिया कार्यक्रम

मुख्य अतिथि कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने सांसद डीडी उइके, विधायक आमला डॉ.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के साथ इस समारोह में आकर्षक परेड प्रस्तुत करने वाली विभिन्न बलों की टुकडिय़ों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। सीनियर डिवीजन में परेड प्रस्तुति में प्रथम स्थान पर एसएएफ सीनियर सशस्त्र बल, द्वितीय स्थान पर एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका (जेएच कॉलेज) एवं तृतीय स्थान पर जिला पुलिस बल (पुरूष) की टुकडिय़ां रही। जूनियर डिवीजन में स्काऊट सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा (बालिका) प्रथम, जूनियर एनसीसी डिवीजन आरडी पब्ल्कि स्कूल कालापाठा द्वितीय एवं जूनियर एनसीसी लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।

Also Read : Betul Samachar : शिलान्यास पत्थर में विधायक का नाम जुड़ने पर थमा विवाद

भारत-भारती के बैंड घोष दल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में शासकीय महाविद्यालयीन एवं सीनियर कन्या छात्रावास के विद्यार्थियों की प्रस्तुति प्रथम स्थान पर, आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा द्वितीय स्थान पर एवं सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालापाठा व शासकीय आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर के विद्यार्थी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

Also Read : Betul Samachar : बालिका की दस्तयाबी न होने पर भड़के आदिवासी, शाहपुर थाने का घेराव

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएमओ सीएचसी भैंसदेही डॉ.व्योमा वर्मा, डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिटी मोबेलाइजर कमलेश मसीह, आशा कार्यकर्ता श्रीमती चंदो धुर्वे, श्रीमती दुर्गा खंडाग्रे, श्रीमती रामबाई सेलुकर, श्रीमती सुखपति उईके, श्रीमती मुन्नी टेकाम, श्रीमती शांति धुर्वे, श्रीमती सेवंती उईके को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Also Read : Betul CMO : पूर्व सीएमओ का पांच वर्ष पहले वीआरएस से हड़कंप,फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा-भांडाफोड़ करना चाह रहे

इसी तरह गौ सेवी दीपेश दुबे, जन साहस संस्था, सफाई संरक्षक अशोक मांडेकर एवं विक्रम भाटिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती अपूर्वा सक्सेना, स्व सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती रामोती, श्रीमती रति कुमरे, श्रीमती ममता कहार, श्रीमती मंगलू बाई अखंडे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Also Read : TI Transfer News: देवकरण डेहरिया नए कोतवाल, मर्सकोले को शाहपुर भेजा, एसपी ने एक दर्जन टीआई को नई जिम्मेदारी सौंपी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमनबीर सिंह बैंस द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान सांसद डीडी उइके, विधायक निलय डागा, विधायक आमला डॉ.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत अक्षत जैन सहित विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Also Read : Betul Samachar : 15 से 25 करोड़ में बदलेगी शहर की सडक़ों की तस्वीर, कई सडक़ों से शिफ्ट होंगे बिजली पोल,चमचमाएगी सडक़े, सुधरेंगे ड्रेनेज सिस्टम

समारोह में परेड के मुख्य कमांडर रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले एवं सहायक कमांडर सूबेदार संदीप सुनेश थे। कलापथक दल के सुरेश कुमार यादव, नत्थू बारस्कर एवं नवल किशोर मोहबे द्वारा मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्यामदेव ब्राह्मणे एवं श्रीमती कृष्णा हजारे द्वारा किया गया।

Also Read : Betul Congress News: कमलनाथ की रामू को हाईवोल्टेज तवज्जो, आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के समापन पर झाबुआ में खुले मंच से की तारीफ, जिले की कांग्रेस राजनीति में मिल रहे नए संकेत

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button