JEE Result : जेईई के परिणामों में पर्व और धनश्री की एक और उड़ान

इंजीनियर बनने का सपना लेकर परसेंटाइल में फिर किया इजाफा

JEE Result : बैतूल। इंजीनियर के क्षेत्र में जेईई की परीक्षा कितनी महत्वपूर्ण होती है। यह बात उन विद्यार्थियों से पूछी जा सकती है जो दिन-रात मेहनत कर परसेंटाइल कम होने पर दोबारा परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे ही दो युवा छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने फरवरी माह में आए परिणामों से संतोष न होने पर दोबारा इस परीक्षा में शामिल होने का निर्णय लिया। इसे संयोग ही कहे कि इन दोनों विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत के बाद परसेंटाइल में जबरदस्त उछाल लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

बीते शुक्रवार को घोषित किए गए जेईई मेंस के एग्जाम के दूसरे टर्म में जलसंसाधन विभाग में पूर्व में पदस्थ रहे सत्यनारायण माहेश्वरी-शांता माहेश्वरी के पौत्र और पुणे के राजस्थान बैराइट्स लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट आपरेशन्स सचिन माहेश्वरी-शीखा माहेश्वरी के पुत्र पर्व ने 99.89 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्व में पर्व ने फरवरी में घोषित परिणामों में 99.79 परसेंटाइल अंक हासिल किए थे, लेकिन इससे संतोष जनक नहीं मानते हुए दोबारा एग्जाम दिए और अपने परसेंटाइल में बढ़ोत्तरी कर बड़ी उपलब्धी हासिल की है। अपनी सफलता पर पर्व ने दादा-दादी और कोचिंग के शिक्षकों को श्रेय दिया है। उसका सपना भविष्य में कंप्यूटर इंजीनियर बनने का है।

इसी तरह सिविल लाइन निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता बालाजी देशपांडे-मोहनी देशपांडे की पौत्री और रोहित देशपांडे- आरडी पब्लिक स्कूल में पदस्थ शिक्षिका भावना देशपांडे की पुत्री धनश्री ने भी शुक्रवार घोषित जेईई के परिणामों में 99.21 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। फरवरी में आयोजित इस परीक्षा में धनश्री ने 97.54 परसेंटाइल अंक लाए थे। इस बार धनश्री ने दूसरे प्रयास में अपने परसेंटाइल में बेहतरीन बढ़ोत्तरी की है। धनश्री भविष्य में कैमिकल इंजीनियर बनना चाहती है।

दोनों की सफलता पर विवेक- अनिता त्रिपाठी, रोहित-प्रिया सप्रे, राजीव-ममता शर्मा, निशांत-आरती शुक्ला, पंकज-माधुरी सोनी, प्रकाश-सीमा माकोड़े, प्रशांत-मंजू पाठक ने दोनों होनहान विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सांझवीर टाईम्स परिवार की ओर से भी पर्व और धनश्री को उज्जवल भविष्य की शुभकामना।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button