Betul News: सीसीएफ की गैर मौजूदगी का फायदा आमापुर में कटे सागौन के ५० से अधिक पेड़
Betul News: Benefit of absence of CCF, more than 50 teak trees cut in Amapur

पश्चिम वन मंडल के गवासेन रेंज का मामला, अधिकारी कटाई पर पर्दा डालने के प्रयास में जुटे
संरक्षण पर महीने में लाखों खर्च नतीजा ज़ीरो
Betul News: पश्चिम वन मंडल की सांवलीगढ़ रेंज में अवैध कटाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि गवासेन रेंज में अवैध कटाई का ताजा मामला सामने आने के बाद वन महकमा कटघरे में आ खड़ा हुआ है। मैदानी अमले से लेकर अधिकारी तक इस अवैध कटाई को छिपाने में लगे हुए है।
्र सूत्र बताते हैं कि पाश्चिम वन मंडल की गवासेन रेंज की आमापुरा बीट के रिज़र्व फारेस्ट में सागौन माफिया ने लगभग आधा सैकड़ा से ज़्यादा सागौन का सफाया कर दिया है। सागौन माफिया ने इस इलाके से बेशकीमती सागौन ले गया और बाकी झाड़न वहीं छोड़ गया । इस अवैध कटाई की खबर मैदानी अमले से लेकर डीएफओ तक लग गई थी, लेकिन इस कटाई दबाने एक माह से प्रयास किए जा रहे हैं। मामला दबने की बजाय अब उछल गया है। इससे महकमे में हड़कम्प मच गया है ।

अवैध कटाई से सीसीफ को रखा गया अनजान
बैतूल सर्किल के नवागत प्रभारी सीसीएफ पीएन मिश्रा को इस अवैध कटाई से अनजान रखा गया है । डीएफओ अपने स्तर पर दल गठित कर जांच को रफा दफा करने के प्रयास कर चुके हैं। सूत्र बताते हंै कि इस अवैध कटाई को छिपाने में प्रभारी रेंजर की भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है। पूरी मिलीभगत से अवैध कटाई पर पर्दा डालने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अपनी गलती पर पर्दा डाल सके, लेकिन मीडिया तक यह जानकारी आने के बाद पूरा महकमा कटघरे में आ खड़ा हो गया है।
सीसीएफ के न होने का सब उठा रहे फायदा
जानकार सूत्र बताते हैं कि बैतूल में पिछले डेढ़ वर्षों से स्थाई सीसीएफ नहीं होने का सीधा फायदा न सिर्फ माफिया ही नहीं बल्कि वन विभाग के जिम्मेदार भी उठा रहे हैं। जंगलों का विनाश करने में जितनी भूमिका माफियाओं की है, उतनी ही मैदानी अमले की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं।
दरअसल पिछले डेढ़ वर्षों में सीसीएफ के पदस्थ न रहने से जिस तरह वनों का सफाया हुआ है, यह एशिया के सबसे प्रसिद्ध सागौन की प्रजाति को विलुप्त करने का षड़यंत्र कहा जा सकता है। सांवलीगढ़ रेंज में जिस तरह से बड़े पैमाने पर अवैध कटाई का मामला सुर्खियों में है, इससे पश्चिम वन मंडल के डीएफओ समेत अधीनस्थ स्टॉफ की लापरवाही प्रदर्शित कर रही है।
इनका कहना..
दो दिन पहले इस मामले की जानकारी मिली थी। होली के अवकाश के कारण जांच में विलंब हुआ है। जांच दल जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगा। यदि मैदानी अमले की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई तय की जाएगी।
– वरूण यादव, डीएफओ, पश्चिम सामान्य वन मंडल बैतूल।





