Python Viral Video: विशालकाय अजगर को बुजुर्ग व्यक्ति ने जबड़े से पकड़कर घसीटा, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Python Viral Video: An elderly man dragged a giant python by its jaws, you will get goosebumps after watching the video

Python Viral Video: अक्सर देखा गया है कि जंगल के आसपास के रिहायशी इलाकों या फिर गांव-देहात में अक्सर सांप और बिच्छु जैसे जहरीले जीव निकलते रहते हैं। कभी लोगों के घरों में सांप दाखिल हो जाते हैं तो कभी उनके खेतों से बाहर निकल आते हैं। ऐसी स्थिति में न चाहते हुए भी लोगों को सांपों का सामना करना पड़ जाता है। उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां दातागंज के गांव बसेला में लोगों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उन्होंने खेत में विशालकाय अजगर को देखा। अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति अजगर के जबड़े को दबोचकर उसे घसीटते हुए खेत से बाहर लाता हुआ दिखाई दिया।
- Also Read: Traffic Police Video: मूनवॉक कर ट्रैफिक को कट्रोल करते दिखें पुलिस का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram





