Beetroot Face Pack : सेहत के साथ चेहरे का भी ख्‍याल रखें चुकंदर, मिटाएं सनटैन और पिंपल…

Beetroot Face Pack: Along with health, take care of your face also with beetroot, remove suntan and pimples...

Beetroot Face Pack : जब निखार की बात आती है, तो इसके लिए अपने खानपान का ध्यान रखने के साथ अलग-अलग तरह के फेसपैक लगाने की सलाह दी जाती है। प्रकृति में ऐसी कई चीजें हैं, जिनकी मदद से हम नेचुरल निखार पा सकते हैं, चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन पोटैशियम मैग्नीशियम और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।

चुकंदर का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। जिनमें रक्तचाप को कम करना, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, पाचन स्वास्थ्य को सुधारना, सूजन को कम करना, त्वचा को निखारना आदि शामिल है। आमतौर पर चुकंदर का सेवन सलाद और जूस के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर का फायदा न सिर्फ सेवन करने से मिलता है बल्कि चुकंदर का फेस पैक भी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसी की चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि चुकंदर का फेस पैक कैसे बनाया जाता हैं, तो चलिए जानते हैं।

कैसे बनाए चुकंदर का फेस पैक(Beetroot Face Pack)

चुकंदर और बेसन का फेस मास्क

चुकंदर और बेसन का फेस पैक बनाने की लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में एक चम्मच बेसन और आधी चम्मच हल्दी मिलाएं। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें फिर पानी से धो लें।

नींबू का रस,शहद और चुकंदर का फेसपैक(Beetroot Face Pack)

Beetroot Face Pack : सेहत के साथ चेहरे का भी ख्‍याल रखें चुकंदर, मिटाएं सनटैन और पिंपल

सबसे पहले ताजे लाल चुकंदर का पेस्ट बनाएं और इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं । अब इस फेसपैक को चेहरे पर लगाएं, करीब15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर साफ कर लें। इससे आपका चेहरा खिला-खिला नजर आएगा। अक्सर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत में निखार आता है।

चुकंदर और दही का फेस पैक(Beetroot Face Pack)

चुकंदर और दही का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में एक चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे और गले पर लगाएं। समय पूरा होने के बाद पानी से धो लें।

चुकंदर और शहद का फेस मास्क(Beetroot Face Pack)

चुकंदर और शहद का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच चुकंदर रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाएं। समय पूरा होने के बाद पानी से धो लें।

कुछ अन्य फायदे(Beetroot Face Pack)

Beetroot Face Pack : सेहत के साथ चेहरे का भी ख्‍याल रखें चुकंदर, मिटाएं सनटैन और पिंपल

  • चुकंदर में मौजूद पोषक तत्वों से आपके स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • इसमें मौजूद बेटासायनीन आपके चेहरे के दाग धब्बों को कम करता है, जिससे चेहरे की रंगत एक समान हो जाती है।
  • इसमें भरपूर मिनरल्स होने की वजह से ये स्किन को डीप हाइड्रेटेड रखता है। जिससे त्वचा निखरती है।
  • यह कील मुंहासे होने से भी रोकता है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button