Ward Parikrama: स्वच्छता शाखा ने बिगाड़े वार्डों के हालात

वार्ड परिक्रमा में हर जगह नाली सफाई के मुद्दें पर लोगों ने पार्षदों को घेरा, सड़क- स्ट्रीट लाइट की समस्या भी बरकरार

Ward Parikrama: बैतूल। करीब डेढ़ माह तक सांझवीर टाईम्स द्वारा किए गए वार्ड परिक्रमा में चौकाने वाले परिणाम आए हैं। सांझवीर की टीम के वार्डों में वस्तुस्थिति को बारी-बारी पाठकों के सामने रख रहे हैं। निष्कर्ष 3 में जो स्थिति सामने आई है, इसमें नपा की स्वच्छता शाखा ने विलेन की भूमिका निभाई है। दरअसल अधिकांश वार्डों में नियमित नालियों की सफाई नहीं होने और पानी सड़कों पर बहने से लोगों का आक्रोश चरम पर दिखाई दिया।

कुछ वार्ड ऐसे थे, जहां पर नालियां टूट-फूट चुकी है, इससे हालात और बेकाबू हो गए। लोग नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बदबू से परेशान है। यही नाराजगी पार्षदों के लिए परेशानी का सबब बन गई। बची कसर वार्डों में खस्ताहाल सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट ने निकाल दी। तीन मूलभूत सुविधाओं ने पार्षदों के प्रति लोगों ने खुलकर अपना आक्रोश निकाला। नाली समेत तीनों समस्या पार्षदों की जीत-हार में विलेन का रोल अदा कर सकती है।

   सांझवीर टाईम्स ने लोगों की समस्या को करीब से जानने के लिए बैतूल नपा के सभी 33 वार्डों में भ्रमण कर हर गली की खाक छानने का प्रयास किया है। हमारा प्रयास था कि लोगों की समस्याओं को सामने लाए और इसे पार्षद-नपा के माध्यम से हल कर सके, लेकिन नपा में तेज तर्रार सीएमओ होने के कारण अधिकांश स्टाफ का डूलमूल रवैया पार्षदों के साथ आम लोगों की नाराजगी का कारण बनते जा रहा है। भ्रमण के दौरान एक बात स्पष्ट रूप से दिखाई दी कि एक वार्ड ऐसा नहीं था कि जहां पर लोगों ने नालियां और साफ सफाई का मुद्दा नहीं उठाया हो।

हर वार्ड में लोगों ने गंदगी और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने पर मुखर होकर अपनी बातें रखी। इसके अलावा कुछ वार्डों में स्ट्रीट लाइट लंबे समय तक ठीक न होने और खस्ताहाल सड़क का मुद्दा सामने आया। स्ट्रीट लाइट का मामला नपा की विद्युत शाखा और सड़क-टूटी फूटी नालियों का मामला लोक निर्माण शाखा से जुड़ा है। यानी तीनों ही शाखा के जिम्मेदार यदि पार्षदों के सुझाव पर यह काम नियमित रूप से करने लगे तो वार्डों की समस्या हल हो जाएगी।

स्वच्छता शाखा हर वार्ड में टारगेट पर

सांझवीर के वार्ड भ्रमण के दौरान एक बार फिर स्वच्छता शाखा विलेन बन गई है। कहने को तो इस शाखा के पास भारी भरकम सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी मौजूद है, लेकिन वार्ड के लोगों के नजरों में खरा नहीं उतर पा रहे हैं। स्वच्छता शाखा के अलावा क्षेत्र के पार्षदों की भी लापरवाही सामने आ रही है। कुछ पॉश वार्डों के पार्षद जीत हासिल करने के बाद औपचारिकता निभा रहे हैं।

इसी का फायदा स्वच्छता शाखा के कर्मचारी उठा रहे हैं। कई वार्ड तो ऐसे हैं जहां पर 6 माह से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इस बात से साफ जाहिर है कि स्वच्छता शाखा की लापरवाही के कारण पार्षदों को आम लोगों की नाराजगी का कारण बन रहा है। यह हालात आज से बल्कि वर्षों से चले आ रहे हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं होने के कारण नपा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गईर् है।

खामियाजा सीधे तौर पर पार्षदों को भुगतना तय है। कई पार्षद का तो यह भी कहना है कि नालियां साफ सफाई के लिए स्वच्छता शाखा से मिन्नते करते हैं पर उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे तय है कि यही परेशानी चुनाव में पार्षदों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है।

पार्षद- अधिकारियो में नूरा कुश्ती, स्टाफ भी लापरवाह

सांझवीर के वार्ड भ्रमण के बाद निष्कर्ष -3 में दावा किया जा सकता है कि स्थानीय विधायक की सख्ती के बावजूद नपा के कुछ शाखा के अधिकारी-कर्मचारी बेपरवाह बने हुए हैं। कई वार्डों के पार्षदों और शाखा प्रमुखों के बीच तालमेल नहीं है। सांझवीर के वार्ड भ्रमण के बाद पार्षदों और आम लोगों ने जो जानकारी दी है। इस लिहाज से स्थिति ठीक नहीं कहीं जा सकती है। कुछ पार्षद ऐसे हैं जो छोटे कर्मचारियों से काम करने के लिए मिन्नते कर रहे हैं पर उन्हें तवज्जों नहीं दी जा रही है।

इतना जरूर देखने मेें आया है कि कुछ तेज तर्रार पार्षदों को नपा की सभी शाखा में हाईवोल्टेज तवज्जों मिलती है, लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति से जुड़े वार्डों के पार्षदों की हालत ऐसी है कि वे अपने घर के पास नाली में कोई समस्या हो तो वे हल नहीं करवा पा हरे हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्षद और अधिकारियों में तालमेल ठीक से नहीं होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

इनका कहना….

सांझवीर टाईम्स के वार्ड परिक्रमा को मैंने गंभीरता से पढ़ा है। हर वार्ड से जो समस्या आई है उसके समाधान के लिए निर्देश दिए हैं। पार्षदों और नपा के अधिकारियों-कर्मचारियों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए भी कहा गया है। हर समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। किसी भी वार्ड में विकास कार्य में भेदभाव नहीं होगा।

– नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा बैतूल 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button