Betul Samachar: ट्रेन में मां से बिछड़े 7 वर्षीय मासूम को जन्मदिन पर परिवार से मिलाया

Betul Samachar: बैतूल। लगभग 8 महीने पहले ट्रेन यात्रा के दौरान अपनी मां से बिछड़ा 7 वर्षीय बालक ऋतिक राजावत आखिरकार बैतूल पुलिस की संवेदनशील पहल से अपने परिवार तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि पुलिस ने बालक को उसके जन्मदिन के दिन ही परिवार से मिलवाया, जिससे यह पल पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार बन गया।
जानकारी के अनुसार ऋतिक राजावत पहले जीआरपी पुलिस को ट्रेन में अकेला मिला था। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति बैतूल को सौंप दिया गया था। समिति के निर्देश पर बालक को छाया शिशु गृह बैतूल में पिछले 8 माह से संरक्षण में रखा गया था।
Also Read: Betul News: गंज मंडी कॉम्प्लेक्स में आधी रात को आग का तांडव
जांच में सामने आया कि बालक की मां रिया राजेंद्र राजावत, जो इंदौर की निवासी हैं, पारिवारिक कारणों से अपने बच्चों के साथ अमरावती जा रही थीं। इसी दौरान यात्रा में ऋतिक उनसे बिछड़ गया। बेटे की तलाश में मां अपने अन्य बच्चों के साथ रायगढ़ पहुंच गई, जहां स्थानीय बाल कल्याण समिति ने उन्हें आश्रय दिया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल पुलिस ने बालक को परिवार से मिलाने की प्रक्रिया शुरू की। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस टीम बालक को लेकर रायगढ़ पहुंची।

4 अप्रैल 2026 को ऋतिक का जन्मदिन था और इसी दिन पुलिस ने उसे उसकी मां और परिवार से मिलवाया। बेटे को अचानक सामने देखकर मां की आंखें नम हो गईं और परिवार में खुशी का माहौल बन गया।
इसके बाद पुलिस टीम बालक को पनवेल लेकर गई, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित बाल कल्याण समितियों की उपस्थिति में बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
बालक की मां ने बैतूल पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि जन्मदिन के दिन बेटे को वापस पाना उनके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई बच्चा लावारिस या भटका हुआ मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
बैतूल पुलिस का यह कार्य एक बार फिर साबित करता है कि खाकी सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानवता की सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।
Also Read: Earthquake in Multai: मुलताई में फिर भूकंप के झटके से भयभीत हुए लोग
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




