Betul News: बेनीसिंह रघुवंशी ग्राम पंचायत घाटपिपरिया के सरपंच निर्वाचित
Betul News: Benisingh Raghuvanshi elected Sarpanch of Village Panchayat Ghatpiparia

Betul News: मुलताई। घाटपिपरिया में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बेनीसिंह रघुवंशी ने 429 मतों से जीत दर्ज की है। शनिवार को तहसील कार्यालय परिसर में हुई मतगणना में बेनीसिंह रघुवंशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल धुर्वे को पराजित किया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत घाट पिपरिया के पूर्व सरपंच शंभूदयाल बिहारे का नवंबर 2024 में निधन होने के चलते सरपंच पद रिक्त हो गया था। इस स्थिति में स्थापन्न सरपंच संगीता बिहारे को सरपंच का प्रभार सौंपा गया था। 22 जुलाई को सरपंच पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई थी। अनारक्षित सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे। ग्राम पंचायत में कुल मतदाता 2915 में से कुल 2078 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस स्थिति में 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ताप्ती मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना
सरपंच पद का चुनाव जीतने के बाद बेनीसिंह रघुवंशी ने भाजपा नेता महेंद्र कासलेकर,दिनेश रघुवंशी,महेंद्र उपराले, अनिल धुर्वे, योगेश रघुवंशी,सुरेश रघुवंशी अन्य सामाजिक बंधुओं के साथ ताप्ती मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। बेनीसिंह ने बताया मां ताप्ती से ग्राम विकास के लिए आशीर्वाद मांगा है।




