Betul Ki Khabar : सहकारी बैंक ने वितरित किया 150 करोड़ का ऋण

Betul Ki Khabar : Cooperative Bank distributed loan of 150 crores

वसूली में छूट रहा पसीना, 15 जून के बाद किसानों को देना होगा ब्याज

Betul Ki Khabar : बैतूल। जिला सहकारी बैंक ने किसानों को रबी फसल के लिए करोड़ों रूपयों का ऋण बाट दिया है। अब बैंक अधिकारियों को ऋण वसीली करने पसीना छूट रहा है। हजारों किसान है जिन्होंने अभी तक ऋण जमा नहीं किया है। समय पर ऋण जमा नहीं करने वाली किसानों को डिफाल्टर की श्रेणी में डाला जाएगा और ब्याज सहित ऋण जमा करना पड़ेगा। बैतूल में ऋण वसूली की रफ्तार बहुत धीमी गति से चल रही है।

जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने रबी फसल के समय जिले में 54 हजार 964 किसानों को 150 करोड़ का ऋण वितरित किया है। बैंक किसानों को एक साल के लिए 0 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देती है। समय पर ऋण जमा करने वाले कृषकों को कोई ब्याज नहीं लगता, लेकिन समय पर ऋण जमा नहीं करने वाले किसानों को ब्याज सहित ऋण जमा करना पड़ता है। बैंकों द्वारा रबी फसल के लिए वितरित की गई ऋण की राशि वसूल की जा रही है। वसूली की रफ्तार बहुत धीमी है। शासन ने ऋण वसूली के लिए 15 जून तक की डेड लाईन दी है।

सूत्रों के मुताबिक अभी तक आधा भी ऋण वसूली नहीं हुआ है। ऋण वसूली के लिए बैंक किसानों से ऋण जमा करने बार-बार आग्रह कर रही है। बैंक के आग्रह के बाद भी ऐसे कई किसान है जो अब तक ऋण जमा नहीं कर सके। सरकार द्वारा ऋण वसूली के लिए जारी की गई डेड लाईन के अनुसार कम समय में पूरा ऋण वसूल करना संभव नहीं लग रहा है। ऋण वसूली समय पर नहीं हुई तो इसका असर बैंक की वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा। कई बार किसान ऋण उठा लेते है लेकिन समय पर ऋण जमा नहीं करने के कारण उन्हें ब्याज भरना पड़ता है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि कितना ऋण वसूल हो चुका है इसकी जानकारी 15 जून के बाद ही दे सकेंगे।

समय पर ऋण जमा नहीं, तो लगेगा ब्याज

समय पर ऋण जमा करने वाले किसानों को ब्याज के साथ ऋण जमा करना होगा। बैंक ने किसानों को समय पर ऋण जमा करने को कहा है। जिन किसानों को ऋण लेने के लिए एक वर्ष हो चुका है। ऐसे किसान 15 जून तक ऋण जमा नहीं करते है तो इन किसानों को बैंक डिफाल्टर की श्रेणी में डाल देंगे और आगे आने वाले दिनों में ब्याज सहित ऋण जमा करना होगा। बैंक द्वारा डिफाल्ट किए गए किसानों को खरीफ फसल के लिए ऋण भी नहीं मिलेगा। जब तक ऋण पूरी तरह से जमा नहीं होगा तब तक बैंक किसान को डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर नहीं करेगी।

खरीफ फसल के लिए ऋण वितरण कार्य जारी

खरीफ फसल के लिए किसान सहकारी बैंकों से ऋण उठाने में लगे है। बैंक द्वारा उन्हीं किसानों को ऋण दिया जा रहा है जो समय पर ऋण जमा कर देते है और लेन-देन पूरी तरह से साफ है। ऋणी किसानों को बैंक खरीफ के लिए ऋण नहीं दे रही है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि सभी सहकारी बैंक की शाखाओं में किसानों के ऋण संबंधित जानकारी है। आसानी से पता लगाया जा सकता है कि किस किसान पर कितना ऋण बकाया है। उन किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है, जिन्होंने ने पिछला ऋण नहीं चुकता किया है।

इनका कहना….

रबी फसल के लिए किसानों को बैंक ने 150 करोड़ रूपए का ऋण वितरण किया, जिसकी वसूली जारी है। 15 जून तक ऋण वसूल करने की डेडलाईन है।

नीता निगम, महाप्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button