MP News : मप्र के किसानों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजन, बंपर इनाम के साथ लाखों की मदद भी देगी सरकार!

MP News : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई तरह की खास योजनाएं चलाई जा रही है। अब जल्द ही सरकार रबी फसलों की खरीदी किसानों से शुरू करने वाली है। किसानों को फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सरकार के द्वारा खास इंतजाम किया गया है और सरकार के द्वारा किसानों और पल्लेदारों को मात्र ₹5 में भरपेट भोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही किसान कल्याण और मंडी श्रमिक के लिए कई नई योजनाओं का शुरूआत किया जाएगा जो किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा।
₹5 में किसानों को मिलेगा भरपेट भोजन ( MP News )
राज्य के 257 कृषि उपज मंदिरों में भोजन थाली योजना की शुरुआत की गई है और इसके अंतर्गत किसान और पल्लेदारों को ₹5 में 6 पूरी सब्जी या 6 रोटी दाल सब्जी मिलेगा। इससे सस्ते दर पर किस पौष्टिक भोजन कर पाएंगे और अनाज बेचने में भी उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
किसने की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ” मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना ” के अंतर्गत सरकार के द्वारा किसानों को सहायता राशि देने की घोषणा की गई है और इस योजना के अंतर्गत किसानों को आंशिक अपंगता पर ₹50000 अस्थाई अपंगता पर एक लाख और मृत्यु होने पर ₹400000 इसके साथ ही अंतिम संस्कार के लिए ₹4000 देने की घोषणा की गई है।
मंडी में काम करने वाले पल्लेदारों और ताल कर्ताओं के लिए भी सरकार विशेष योजना चलाने वाली है। सरकार के द्वारा उन्हें अब चिकित्सा छात्रवृत्ति खर्च अपंगता सहायता अंतिम संस्कार आदि के लिए राशि दी जाएगी। सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ 18 से 55 साल के लाइसेंस प्राप्त पल्लेदारों और ताल्लकर्ताओं को मिलेगा और वह सालाना 1000 से ₹2000 तक के अंशदान देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में अब इन सरकारी योजनाओं में मिलेगी ये छूट, 10 हजार तक की होगी बचत




