Betul News : 19 करोड़ के अस्पताल भवन में जल प्रबंधन की तैयारी, 2 करोड़ से लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट 

अस्पताल प्रबंधन ने भेजा शासन को प्रस्ताव, पानी और गंदगी का प्रबंधन सुधारने की कवायद

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल में पानी की समस्या और अस्पताल से निकलने वाले दूषित पानी के निस्तारण की समस्या का स्थायी समाधान करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अस्पताल परिसर में दो करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

अस्पताल प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को लेकर शासन स्तर से अस्पताल प्रशासन से अतिरिक्त जानकारी भी मांगी गई है। यदि प्रक्रिया जल्द पूरी होती है तो अस्पताल परिसर में प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां विभिन्न वार्डों के अलावा ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और अन्य चिकित्सा इकाइयों का संचालन किया जा रहा है। इन सभी स्थानों पर रोजाना बड़ी मात्रा में पानी का उपयोग होता है।

इसके बाद निकलने वाला दूषित पानी अस्पताल परिसर की जल निकासी व्यवस्था के लिए चुनौती बना रहता है। वहीं अस्पताल में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए भी पर्याप्त और व्यवस्थित व्यवस्था जरूरी है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

300 केएलडी क्षमता का होगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

प्रस्ताव के अनुसार जिला अस्पताल परिसर में 300 केएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही 30 केएलडी क्षमता का एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। दोनों प्लांट पर दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होने का अनुमान है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पानी को उपचारित कर अस्पताल की जरूरतों के अनुरूप उपयोग के योग्य बनाने की व्यवस्था होगी। इससे अस्पताल में पानी की उपलब्धता बेहतर होने के साथ जल प्रबंधन भी व्यवस्थित हो सकेगा।

दूषित पानी का वैज्ञानिक तरीके से होगा निस्तारण

जिला अस्पताल से निकलने वाले दूषित पानी का सुरक्षित निस्तारण भी इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए 30 केएलडी क्षमता का एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थिएटर और लैब से निकलने वाले गंदे पानी को इस प्लांट में तकनीकी प्रक्रिया से शोधित किया जाएगा।

उपचारित पानी का उपयोग गार्डन में सिंचाई और अन्य गैर-पेय जरूरतों के लिए किया जा सकेगा। इससे एक ओर दूषित पानी का खुले में बहाव रोकने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पानी का दोबारा उपयोग भी संभव होगा।

19 करोड़ से बना है तीन मंजिला अस्पताल भवन

गौरतलब है कि बैतूल जिला अस्पताल का लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से तीन मंजिला भवन तैयार किया गया है। यहां अलग-अलग चिकित्सा सुविधाओं और वार्डों का संचालन हो रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ी है। ऐसे में वाटर ट्रीटमेंट और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना जरूरी मानी जा रही है।

प्रस्तावित व्यवस्था से अस्पताल की जल आपूर्ति और गंदे पानी के निस्तारण दोनों में सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही अस्पताल को स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करने में भी मदद मिलेगी। अब शासन से प्रस्ताव को मंजूरी और बजट मिलने का इंतजार है।

इनका कहना

जिला अस्पताल में प्लांट का निर्माण होना है, इसके लिए जानकारी मांगी गई है। प्लांट लगने से दूषित पानी का निस्तारण आसानी से हो सकेगा। 

डॉ जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button