Politics: राजनीतिक हलचल: नारे लगाने के लिए ₹ 400 भाड़े से किसने लाए मजदूर?? कौन बंदा है, जिसे हासिल है राजनीति के टैलेंटेड दलाल का दर्जा??? दोस्ताना की मीम्स के कौनसे वीडियो बटोर रहे सुर्खियां???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में…..

नारे लगाने 400 रुपए के मजदूर

एक विपक्षी पार्टी के पिछले दिनों एक विरोध प्रदर्शन में भाड़े से लोग लाए गए। इस बात की बानगी करीब 28 लोगों के बैनर वाली तख्ती लेकर चल रहे थे, उन्हें 400 रुपए रोजनदारी दिए जाने के बाद देखने को मिली है। चर्चा है कि जिन्होंने रोजनदारी से प्रदर्शन में मजदूरों को लाया। उन्हें भुगतान देने के लिए जिसे नियुक्त किया था, उस बंदे ने यह बात सार्वजनिक कर दी। आखरी तक रहने वालों को ही पूरा 400 रुपए का भुगतान दिया या। इनकी सूची भी बकायदा बनाई गई। अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि विरोध प्रदर्शन में भी रोजनदारी से मजदूर लाकर रूतबा बढ़ाया जा रहा है।

राजनीति के टेंलेंटेड दलाल

राजनीति में दलाली कोई नई बात नहीं है, लेकिन कुछ टेलेंटेड दलाल की सक्रियता खासी सुर्खियां में हैं। पिछले दिनों राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिला और एक दिग्गज नेता को प्रादेशिक पद मिला तो दुम हिलाकर उनके आगे पीछे घूमने वाले एक तथाकथित दलाल की दाल नहीं गलने लगी। उन्होंने तरकीब निकाली और दिग्गज महिला नेत्री को साथ लेकर भैया से मिलाने भोपाल पहुंच गए। यहां पर फोटो खींचवाकर अपनी करीबियत दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर खूब वायरल की, लेकिन इस पर भी उन्हें शहर के लोगों के कड़वे वचन और कमेंट्स से दो-दो हाथ होना पड़ा। बताते चले कि यह वहीं दलाल है जो एक विपक्षी नेता के प्रमुख दरबारी बताए जाते हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के नेता से दूरी बनाने के बाद अब पद मिलने पर करीब आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

दोस्ताना की मीम्स बटोर रही सुर्खिया

विपक्षी पार्टी में की आंतरिक राजनीति में इन दिनों मजाकिया अंदाज में सलामत रहे दोस्ताना की मीम्स चर्चा का विषय बने हुई है। हाल ही में पार्टी के जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद पार्टी में गुडबाजी जमकर सामने आई। इस बीच एक वीडियों के मीम्स में दिग्गज नेताओं के साथ भोज का दृश्य दिखाया गया है, इसमें दो पूर्व माननीय भी मौजूद है। स्थानीय नेता दिग्गजों के साथ गंभीर वार्ता करते दिखाई दे रहे है। इस दौरान फिल्मी गाना ‘चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमाराÓ की धून बज रही है। इस वीडियों में एक स्थानीय कांग्रेस नेता दो दिग्गजों के साथ हाथ थामे नजर आ रहे है। एक अन्य मीम्स में जाके खुदा गवाह वाला वीडियो दिख रहा है इसमें पार्टी के एक प्रदेश प्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष दिखाई दे रहे है। दोनों ही मीम्स इन दिनों विपक्षी पार्टी में इन दिनों चटकारे लेकर सुने जा रहे है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button